पाकिस्तान से आलोचना का सामना कर रहीं प्रियंका चोपड़ा को मिला कंगना का साथ, कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 22, 2019 08:40 AM2019-08-22T08:40:37+5:302019-08-22T08:40:37+5:30

हाल ही में पाकिस्तान की ओर से खत लिखकर प्रियंका को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग की गई है। अब इस मामले में प्रियंका को कंगना रनौत का साथ मिला है।

Kangana Ranaut comes out in support of Priyanka Chopra: It’s not an easy choice when stuck between duty and emotions | पाकिस्तान से आलोचना का सामना कर रहीं प्रियंका चोपड़ा को मिला कंगना का साथ, कही ये बड़ी बात

पाकिस्तान से आलोचना का सामना कर रहीं प्रियंका चोपड़ा को मिला कंगना का साथ, कही ये बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा यूनाटेड नेशन्स चिल्ड्रंस फंड की ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एम्बेस्डर हैं। ऐसे में भारत से बौखलाए पाकिस्तान ने मानव अधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने एक फॉर्नल ने एक खत लिखा है। इस खत के लिए प्रियंका को पद से हटाने की मांग की गई है। ऐसे में प्रियंका को पक्ष में कंगना रनौत उतर आई हैं।

प्रियंका को सपोर्ट करते हुए कंगना ने कहा है कि इसका चुनाव करना आसान नहीं है। टाइम्स की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि ड्यूटी और इमोशन्स के बीच जिस वक्त आप फंस जाते हैं तब किसी एक का चुनाव करना आसान नहीं होता है। यूनिसेफ के गुडविल एम्बेसडर के तौर आप भले खुद को एक देश तक सीमित तक ना रख सकते हों लेकिन हम में से कितने लोग हैं जो दिमाग के बजाए हमेशा दिल की ही सुनते हैं।

पाकिस्तान की ओर से प्रियंका को हटाने की मांग

 प्रियंका को पद से हटाने की मांग एक इवेंट में एक्ट्रेस के द्वारा दिए गए बयान के कारण की गई है। खत लिखकर कहा गया है कि पद से प्रियंका को हटाया जाए। 

हाल ही में देसी गर्ल ने ट्वीट करके भारतीय सेना की तारीफ की थी। जिस पर पाकिस्तानी एक्टिविस्ट आयशा मलिक भड़क गई थीं। वहीं, शिरीन ने ये खत यनिसेफ के कार्यकर्ता निदेशक को लिखा  है। इस खत में कश्मीर के मुद्दे पर भी बात की गई है।


उन्होंने कहा है कि मैं आपको बताना चाहती हूं आपने शातिं के प्रियंका चोपड़ा को यूएन गुडविल एबेस्डर नियुक्त किया है।  उन्होंने कहा है कि भारत की हिंदू राष्ट्रवादी नीति वाली सरकार कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों की सफाई का अभियान चला रही है।

प्रियंका ने अपने पॉजीशन पर रहते हुए भारत सरकार का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने भारत रक्षा मंत्री की तरफ से दी गई धमकी की सपोर्ट किया है। ये शांति और गुडविड नीति के खिलाफ है, जिसके लिए प्रियंका को नियुक्त किया गया है। मैं अनुरोध करती हूं कि प्रियंका को तुरंत प्रभाव से यूएन गुडविल एंबेस्डर के पद से डटाया जाए।

कुछ समय पहले प्रियंका ने भारतीय सेना ने सपोर्ट में ट्वीट करके लिखा था कि जय हिंद (भारत अमर रहे) #IndianArmedForces। जिसके बाद पाकिस्तान की ओर से प्रियंका के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े किए गए थे। एक एक्टिविस्ट ने भी प्रियंका से सवाल किया था जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं युद्ध को मैं पसंद नहीं करती हूं लेकिन मैं एक राष्ट्रभक्त हूं।

Web Title: Kangana Ranaut comes out in support of Priyanka Chopra: It’s not an easy choice when stuck between duty and emotions

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे