लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत ने आदित्य ठाकरे पर साधा निशाना, कहा- 'जिनके साथ घूमते फिरते हैं वो...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 15, 2020 10:06 IST

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ऐसे लोगों के साथ घूमते फिरते हैं, जो सुशांत केस के हत्यारे हैं, मूवी माफिया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई कंगना सोमवार सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐसे में कंगना सोमवार सुबह मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। करीब 4 दिनों तक मुंबई में रहने के बाद सोमवार को एक्ट्रेस कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंची थीं। जहां वो अपने घर के लिए रवाना हो गई हैं। कंगना ने हाल ही में एक बार फिर से उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कंगना पिछले कई दिनों से लगातार मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता संजय राउत पर हमला कर रही हैं। वहीं पार्टी की ओर से भी बयानबाजी जारी है। अब अभिनेत्री ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर निशाना साधा है।

कंगना ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ऐसे लोगों के साथ घूमते फिरते हैं, जो सुशांत केस के हत्यारे हैं, मूवी माफिया हैं। कंगना यही नहीं रुकीं, चुनौती देते हुए वो कहती हैं कि देखते हैं कौन किसको फिक्स करता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की मूल समस्या ये है कि मैंने आखिर क्यों मूवी माफिया, सुशांत सिंह राजपूत के हत्यारों और उनके ड्रग रैकेट का खुलासा किया, उनका बेटा आदित्य ठाकरे उन्हीं लोगों के साथ घूमता फिरता था। यह मेरा बहुत बड़ा अपराध है। अब वो मुझे फिक्स करना चाहते हैं। ओके आप कोशिश कीजिए। देखते हैं कि कौन किसको फिक्स करता है।'

संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कहा था जिसके बाद से विवाद ज्यादा बढ़ा था। इसके बाद जिस दिन कंगना को मुंबई पहुंचना था बीएमसी ने जा कर एक्ट्रेस ने ऑफिस को बुरी तरह से तोड़ा था।

कंगना ने इस बात को लेकर वीडियो जारी करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को खुले तौर पर चेतावनी दे दी थी और कहा था कि उनके घमंड भी जल्द टूटेगा। कंगना को इन दिनों y सुरक्षा मिली हुई है।

टॅग्स :कंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस