आदित्य पंचोली केस में बढ़ी कंगना की मुश्किलें, कोर्ट ने बहन रंगोली के साथ दोनों को जारी किया समन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 26, 2019 11:32 AM2019-06-26T11:32:13+5:302019-06-26T11:32:13+5:30

कंगना रानौत और रंगोली चंदेल के खिलाफ मुंबई कोर्ट ने समन जारी किए है। कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी।

kangana and rangoli to summon in mumbai court. | आदित्य पंचोली केस में बढ़ी कंगना की मुश्किलें, कोर्ट ने बहन रंगोली के साथ दोनों को जारी किया समन

आदित्य पंचोली केस में बढ़ी कंगना की मुश्किलें, कोर्ट ने बहन रंगोली के साथ दोनों को जारी किया समन

Highlightsमुंबई कोर्ट की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है।आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के बार फिर मुसीबत में पड़ गई हैं। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली के मानहानि केस में मुंबई की एक अदालत ने कंगना और रंगोली के लिए समन जारी किया है। 

आदित्य पंचोली के वकील का कहना है कि कंगना और रंगोली के खिलाफ चार समन जारी किए गए है। पहला आदित्य पंचोली और कंगना रनौत, दूसरा आदित्य पंचोली और रंगोली चंदेल, तीसरा ज़रीना वहाब और कंगना रनौत और चौथा ज़रीना वहाब और रंगोली चंदेल। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट की अगली सुनवाई 26 जुलाई को है जिसमें कंगना और रंगोली को कोर्ट में आना पड़ेगा।  

कुछ समय पहले आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली के खिलाफ FIR फाइल कराई थी। इसके बाद कंगना ने आदित्य पंचोली के खिलाफ अस्सौल्ट का केस वेर्सोवा पुलिस में दर्ज कराया था, जो 13 साल पुराना मामला था। इन सब आरोपों को खारिज करते हुए आदित्य पंचोली ने कंगना और रंगोली पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया था। 

हाल ही में आदित्य पंचोली की वाइफ ने अपने पति के पक्ष में बोला है, 'मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानती हूं। आदित्य ने मुझसे कभी कुछ नही छुपाया है। मुझे पता है 13 साल पहले क्या हुआ था। आदित्य ने कुछ गलत नहीं किया है।' अब देखना है कोर्ट इस मामले में क्या फैसला लेती है।

Web Title: kangana and rangoli to summon in mumbai court.

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे