लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 हटने पर एक्टर ने कश्मीरियों को दी सलाह, कहा-कश्मीर में जो भी हो रहा है, उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 13, 2019 14:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A को रद्द किए जाने पर कमाल आर खान ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए पीएम मोदी को कमाल ने बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं।

एक्टर कमाल आर खान अपने वेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कमाल हर एक मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया पर रखते हैं। एक्टर कमाल आर खान आए दिन किसी ना किसी पर निशाना साधते रहते हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35A को रद्द किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके लिए पीएम मोदी को कमाल ने बधाई दी है।

कमाल ने कश्मीरियों को सहाल दी है। हाल ही में केआरके ने ट्वीट करके लिखा है कि कश्मीर में जो भी हो रहा है। उसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है। लोगों के यह बात समझना चाहिए कि अब एक बार 370 हटने के बाद उसे वापस नहीं लिया जाएगा, उन्हें यह विरोध बंद कर देना चाहिए। उन्हें अब सामान्य खुशहाल जीवन जीना चाहिए। हम भारत के लोग उनका अधिकार नहीं छिनेंगे।

केआरके ने आगे लिखा है, ‘सरकार ने जो भी गलत किया है, मैं उसका हमेशा विरोधी रहा हूं लेकिन अनुच्छेद 370 हटाने के लिए सरकार की निंदा नहीं कर सकता। यह कश्मीरी लोगों के भले के लिए है और पूरा भारत सभी भारतीयों का है। कश्मीरी लोगों के लिए अलग नियम नहीं हो सकता। जय हिंद।

वहीं हाल ही में कमाल ने लिखा था कि कश्मीर के भाई और बहनों से मेरा एक सीधा सा सवाल है। अगर POK, बलूचिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश, पाकिस्तान के साथ खुश नहीं हैं तो आप पाकिस्तान के साथ कैसे खुश रहोगे? मेरा यकीन मानिए आप भारत के साथ ही खुश रह सकते हैं। तो हिंसा रोकिए और खुश रहिए।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?