लाइव न्यूज़ :

'शेरशाह' ने सैनिकों के लिए मेरा सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, बोले कमल हासन- सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा ने शानदार काम किया

By अनिल शर्मा | Updated: August 24, 2021 14:14 IST

सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत शेरशाह की काफी तारीफें हो रही हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग मिली है। फिल्म में विक्रम बत्रा के शौर्य और प्रेम को दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज अभिनेता कमल हासन ने शेरशाह फिल्म की तारीफ की हैहासन ने लिखा- सिद्धार्थ और कियारा ने शानदार काम किया हैशेरशाह मेरे सैनिकों के लिए मेरा सीना गर्व से भर देती हैः कमल हासन

 दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने शहीद विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म शेरशाह को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने फिल्म के हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा की अभिनय की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने सैनिकों पर आधारित फिल्मों के बारे में अपने अनुभव बताए हैं।

कमल हासन ने शेरशाह की तारीफ में ट्वीट किया, एक फिल्म प्रशंसक और एक देशभक्त के बेटे के रूप में बचपन से ही मैंने भारतीय सेना को हमारे कुछ सिनेमाघरों में जिस तरह से चित्रित किया गया था, उससे मैं नाराज था। लेकिन शेरशाह वह फिल्म है जो मेरे सैनिकों के लिए मेरा सीना गर्व से भर देती है।

कमल हासन ने फिल्म के स्टारकास्ट और प्रोडक्शन हाउस की भी तारीफ की है। अभिनेता ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- धर्मा फिल्म विष्णु जैसे प्रतिभाशाली निर्देशक को बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद। सिद्धार्थ और कियारा ने शानदार काम किया है। 

गौरतलब है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत शेरशाह की काफी तारीफें हो रही हैं। फिल्म को आईएमडीबी पर 8.8 रेटिंग मिली है। फिल्म में विक्रम बत्रा के शौर्य और प्रेम को दिखाया गया है। विक्रम बत्रा कारगिल युद्ध के नायक के तौर पर याद किए जाते हैं। उनके परिवार के लिए फिल्म की दिल्ली में विशेष स्क्रीनिंग रखी गई थी।

फिल्म को देखने के बाद विक्रम के जुड़वा भाई विशाल बत्रा ने कहा था कि उन्होंने ड्यूटी पर रहते हुए सैनिक को कभी नहीं देखा। लेकिन फिल्म देखने के बाद वह विक्रम के रूप में सिद्धार्थ को ही सोचेंगे। उन्होंने ये भी कहा था, इतना कहूंगा कि दोबारा उनकी कहानी बनते देखना आसान नहीं। बकौल विशाल बत्रा- विक्रम के जाने के बाद...ऐसा कोई दिन नहीं गया जब हमने उन्हें याद नहीं किया। उनके बारे में बात करना अब भी बहुत दुखद होता है।

टॅग्स :कमल हासनसिद्धार्थ मल्होत्राकिआरा आडवाणीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!