बॉलीवुड एक्टर ने प्रियंका गांधी से की अपील, लिखा- वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ लड़े चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 23, 2019 09:40 AM2019-04-23T09:40:54+5:302019-04-23T09:40:54+5:30

कमाल खान ने लिखा है कि लगता है कि अब यह साफ है कि प्रियंका गांधी जी पीएम मोदी के खिलाफ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

kamaal r khan tweet priyanka gandhi contest varanasi pm modi | बॉलीवुड एक्टर ने प्रियंका गांधी से की अपील, लिखा- वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ लड़े चुनाव

बॉलीवुड एक्टर ने प्रियंका गांधी से की अपील, लिखा- वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ लड़े चुनाव


 प्रियंका गांधी इन दिनों कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019  में विजय दिलाने के लिए अपनी पूरी जान लगाती नजर आ रही हैं। वह कुछ समय पहले ही राजनीति में सक्रिय हुई हैं। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने के कयास भी तेज हैं। 

खबरों की मानें तो अलग वह चुनाव लड़ती हैं तो फिर वाराणसी की धरती को इसके लिए चुनेंगी। यानि वह पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में उतरेंगी।  इन कयासों पर चुप्पी तोड़ते हुए बीते दिनों प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर उनके भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी  कहेंगे तो वह वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। लेकिनअब इन कयासों पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल खान    ने ट्वीट किया है।

कमाल खान  ने लिखा है कि  लगता है कि अब यह साफ है कि प्रियंका गांधी जी  पीएम मोदी के खिलाफ  के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।राहुल गांधी  का यह सबसे अच्छा निर्णय है। हार और जीत का सवाल नहीं है। सवाल बराबर की टक्कर का है, और वो तो होनी ही चाहिए। जीतने के लिए लड़ना जरुरी है।


 
कमाल ने प्रियंका से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की अपील की है। ये फिलहाल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसके बाद यूजर्स की भी जमकर प्रतिक्रिया देखने को मिली है। कमाल खान  इन दिनों राजनीतिक मुद्दे पर बेबाक अंदाज में अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह  पर भी जमकर निशाना साधा था।

Web Title: kamaal r khan tweet priyanka gandhi contest varanasi pm modi