Kalank Song 'First Class':प्यार में दर्द को बिखेरता 'फर्स्ट क्लास' हुआ रिलीज, वरुण-कियारा के जबरदस्त डांस से सजा है गाना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 22, 2019 03:53 PM2019-03-22T15:53:36+5:302019-03-22T15:53:36+5:30

आलिया भट्ट और वरुण धवन स्टारर फिल्म कलंक का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। इसमें वरुण, कियारा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं।

kalank song first class out featuring varun dhawan kiara advani alia bhatt watch video | Kalank Song 'First Class':प्यार में दर्द को बिखेरता 'फर्स्ट क्लास' हुआ रिलीज, वरुण-कियारा के जबरदस्त डांस से सजा है गाना

Kalank Song 'First Class':प्यार में दर्द को बिखेरता 'फर्स्ट क्लास' हुआ रिलीज, वरुण-कियारा के जबरदस्त डांस से सजा है गाना


बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म कलंक का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। कुछ दिन पहले ही इसका पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया'  फैंस के सामने आया था, आज फिल्म का दूसरा गाना फर्स्ट क्लास आ गया है। ये एक डांस गाना है।  जिसे अरिजीत सिंह और नीति मोहन ने गाया है। व गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है।

कैसा है गाना

इस गाने की शुरुआत होती है आलिया और आदित्य के शादी के सीन से। जिसके बाद वरुण दिखाए जाते हैं,जो नमाज पढ़कर बाहर कर गाते हैं 'बाकी सब' इससे साफ होता है कि गाना आलिया का शादी होने से दर्द में डूब होने से वरुण गा रहे हैं। इस दौरान गाने को बहुत ही खूबसूरती से पेश किया गया है। वरुण के जबरदस्त  डांस के बीच एंट्री होती है कियारा  अडवाडी की , जो अपने लुक में कहर ढा रही हैं।

 कियारा की एंट्री के साथ डांस और गाने के बोल दोनों अलग तरह से पेश किए गए हैं। दोनों का गानें में बेहतरीन डांस देखने को मिला है। कव्वासी मिक्स डांस फैंस को जमकर पसंद आने वाला है। गाना लास्ट में चार चांद तब लगाता है जब , सॉन्ग के आखिर में माधुरी दीक्षित मुस्कुराती हुईं नजर आ रही हैं। 

दोनों की केमिस्ट्री कमाल की दिख रही है। फर्स्ट क्लास के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और रेमो डिसूजा ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। साथ ही गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। वरुण के बेहतरीन डांस मूव्स, कियारा संग उनकी केमिस्ट्री और पैपी बीटस इस गाने को 'फर्स्ट क्लास' बनाते हैं।

कलंक मल्टीस्टारर फिल्म है. वरुण धवन-आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर भी लीड में हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी। कलंक, करण जौहर का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे वे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्देशन अभिषेक अभिषेक वर्मन ने किया है।

Web Title: kalank song first class out featuring varun dhawan kiara advani alia bhatt watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे