लाइव न्यूज़ :

एक बार फिर चला काजोल की 'काली-काली आंखों' का जादू, 'बाजीगर' के गाने पर झूमकर किया डांस

By विवेक कुमार | Updated: September 5, 2018 18:31 IST

हाल ही में काजोल अपनी आने वाली फिल्म 'हेलीकाप्टर ईला' के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंची।

Open in App

मुंबई, 5 सितम्बर: फिल्म 'बाजीगर' का हिट गाना 'ये काली- काली आंखें' तो आपको याद ही होगा। करीब 25 साल पहले शाहरुख़ खान और काजोल पर फिल्माया गया ये गाना एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में काजोल अपनी आने वाली फिल्म हेलीकाप्टर ईला के प्रमोशन के लिए टीवी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंची।

जहां काजोल के गानों पर कंटेस्टेंट डांस कर रहे थे लेकिन जैसे ही फिल्म 'बाजीगर' का गाना 'ये काली काली आंखें' बजा, काजोल खुद को रोक नहीं पाईं और स्टेज पर आकर झूमकर डांस करने लगीं। ख़ास बात यह है कि काजोल के इस शानदार डांस को देखकर माधुरी दीक्षित ने भी उनका हौसला बढ़ाया।

अगर फिल्म हेलीकाप्टर ईला के बारे में बात करे तो फिल्म में काजोल ने एक सिंगल मदर का किरदार निभाया है। जो अपने बेटे को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव है। काजोल के बेटे का किरदार एक्टर रिद्धि सेन ने निभाया है। 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि इसके डायरेक्टर प्रदीप सरकार हैं।

बता दें कि आखिरी बार काजोल रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ शाहरुख़ खान भी लीड रोल में थे। वैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। 

टॅग्स :काजोलअजय देवगनशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस