लाइव न्यूज़ :

किसानों की मदद के लिए जूही चावला ने उठाया बड़ा कदम, लॉकडाउन में कर रही हैं दिल जीतने वाला काम

By अमित कुमार | Updated: May 21, 2020 15:11 IST

लॉकडाउन के कारण देश का गरीब तबका इन दिनों कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है। किसानों के लिए जूही चावला ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देजूही चावला सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं। जूही के इस फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है।

देश में लागू लॉकडाउन के कारण गरीब और मजदूर वर्ग के साथ-साथ किसानों को भी कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालात अच्छे होने पर भी किसानों और ग्रामीण परिवारों के घरों में कम आमदनी होती है। ऐसे में लॉकडाउन में इनकी आमदनी बिल्कुल ना के बराबर हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने किसानों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है।

मुंबई के बाहरी इलाके मांडवा में जूही चावला के परिवार की जमीन है, जहां कुछ एक्सपर्ट्स लोगों की टीम ऑर्गैनिक फार्मिंग का काम करती है। जूही ने अब इन जमीनों को खेती के लिए किसानों को देने का फैसला किया है।  चावल की खेती करने के लिए जूही चावला ने यह जमीन किसानों को देने का मन बनाया है। जूही के इस फैसले की हर जगह तारीफ हो रही है। 

जूही चावला ने कहा, 'लॉकडाउन में मैंने फैसला किया कि यह जमीन उन किसानों को दें जिनके पास खेती के लिए अपनी जमीन नहीं है। हम उन्हें चावल की खेती करने के लिए कहेंगे। इस खेती से छोटा सा हिस्सा हम अपने लिए रखेंगे बाकी सब हम किसानों को दे देंगे। इस खेती में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेमाल न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा।'

लॉकडाउन के दौरान जूही चावला ने भी कुछ दिन पहले अपनी पुरानी तस्वीरें को साझा करते हुए कई मीठी यादों को फिर से ताजा किया था। जूही चावला सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी एक्टिव रहती हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनजूही चावलाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच