लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: 60 सेकंड की वीडियो बनाकर मशहूर हुई महाराष्ट्र की जिया मोरे, शेयर किए अपने अनुभव

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 10:59 IST

Maharashtra: कहते हैं प्रतिभा तो सबके अंदर होती है बस उसे सही मंच मिलना चाहिए। ऐसा मंच जहां प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले। इन दिनों सोशल मीडिया का दौर है और इस दौर में कई सोशल मीडिया एप हैं जहां छोटे छोटे बच्चे अपनी शॉट्स वीडियो बनाकर मशहूर हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देजोश एप पर वीडियो बनाकर फेमस हुई जिया मोरे जिया का सपना बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों में से एक बनने का हैजिया ने डीआईडी लिल मास्टर में हिस्सा लिया और फर्स्ट रनर अप का पुरस्कार जीता

Maharashtra: कहते हैं प्रतिभा तो सबके अंदर होती है बस उसे सही मंच मिलना चाहिए। ऐसा मंच जहां प्रतिभा को दिखाने का मौका मिले। इन दिनों सोशल मीडिया का दौर है और इस दौर में कई सोशल मीडिया एप हैं जहां छोटे छोटे बच्चे अपनी शॉट्स वीडियो बनाकर मशहूर हो गए। आज बात महाराष्ट्र की जिया मोरे की। जिया ने जोश एप पर अपनी वीडियो पोस्ट कर काफी तारीफ बटोरी हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

महाराष्ट्र के माले गांव की की रहने वाली सात साल की जिया मोरे ने जोश एप पर साल 2023 से शॉट्स वीडियो बनाना शुरू किया। वह बीते तीन साल डांस भी सीख रही हैं और इसी दौरान वह अपनी वीडियो इस प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट करती रहीं। जिया के पिता एक छोटा सा व्यवसाय करते हैं। उनकी मां गृहिणी हैं और परिवार के लोगों ने जिया की प्रतिभा को हमेशा समर्थन भी दिया है।

जोश एप पर दर्शकों ने जिया की प्रतिभा को सराहा

जोश एप पर जिया के वीडियो को दर्शकों के द्वारा काफी प्यार मिला है। जोश एप की मदद से उन्हें लोकप्रियता मिली। उनके परिवार के निरंतर समर्थन के अलावा उन्हें जोश प्रशंसकों द्वारा नृत्य शो में जाने के लिए प्रेरित किया गया। जिया मोरे को दर्शकों ने लगातार संदेश भेज कर हौसला बढ़ाया कि आप में जो प्रतिभा है उसके दमपर आप डांस शो भी जीत सकती हैं। शो के लिए ऑडिशन देने जाएं।

डीआईडी लिल मास्टर में लिया हिस्सा

जिया मोरे ने ज़ी मराठी पर डीआईडी लिल मास्टर में हिस्सा लिया। वह फर्स्ट रनर अप का पुरस्कार जीतने में भी कामयाब रहीं। डांस शो के बारे में अपना अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा यहां मेरे लिए एक बहुत अच्छा अनुभव था। मैं यहां कई लोगों से मिली और बहुत कुछ सीखा और लोगों ने मुझे पसंद किया।

उन्हें मेरा डांस पसंद आया और उन्होंने मेरा इतना समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन था। यह मेरे माता-पिता और मेरे पिता का सपना था जिसे मैंने पूरा किया। जिया ने मध्य प्रदेश में मनोरमा चैनल शो- किडालम शो और इंडिया डांस पावर नाइन एक्सएम भी जीता। जिया का सपना बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों में से एक बनने का है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचारटेलीविजन इंडस्ट्रीसोशल मीडियावायरल वीडियोबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल