शेखर कपूर के इस बयान पर भड़क गए जावेद अख्तर, कहा- तुम ठीक नहीं हो, जाओ साइकेट्रिस्ट को दिखाओ

By मेघना वर्मा | Published: July 28, 2019 11:59 AM2019-07-28T11:59:11+5:302019-07-28T11:59:11+5:30

शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद जावेद अख्तर इतना भड़क गए कि उनको दिमागी डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे डाली है।

Javed Akhtar blasts Shekhar Kapur says Go see a psychiatrist | शेखर कपूर के इस बयान पर भड़क गए जावेद अख्तर, कहा- तुम ठीक नहीं हो, जाओ साइकेट्रिस्ट को दिखाओ

शेखर कपूर के इस बयान पर भड़क गए जावेद अख्तर, कहा- तुम ठीक नहीं हो, जाओ साइकेट्रिस्ट को दिखाओ

Highlightsजावेद अख्तर उन 49 जानी मानी हस्तियों में से एक हैं जिन्होंने मॉब लिंचिंग पर कानून बनाने के लिए पीएम मोदी को खत लिखा है।जावेद अख्तर हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

जावेद अख्तर अपनी बात खुलकर कहते है। किसी की समझाना हो या किसी की बात उन्हें पसंद ना आई हो। जावेद सोशल मीडिया पर अपनी बातें खुलकर रखते हैं। हाल ही में मॉब लिंचिंग मामले पर 49 हस्तियों में जावेद अख्तर भी शामिल हैं। मगर हाल ही में जावेद अख्तर ने फिल्म मेकर शेखर कपूर की क्लास लगा दी है। 

दरअसल शेखर कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद जावेद अख्तर इतना भड़क गए कि उनको दिमागी डॉक्टर के पास जाने की सलाह दे डाली है। शेखर कपूर पर भड़कते हुए उन्होंने फिल्म मेकर को मनोरोगी भी कह दिया है। 

शेखर कपूर ने ट्वीट करके लिखा, 'बंटवारे के रिफ्यूजी के तौर पर जिंदगी शुरू की। पैरंट्स ने अपने बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए सब कुछ किया। हमेशा से 'बुद्धिजीवियों' के डर में जिया हूं। उन्होंने हमेशा मुझे छोटा (तुच्छ) होने का अहसास दिलाया। बाद में उन्होंने अचानक मेरी फिल्मों के कारण गले लगा लिया। मैं अब भी उनसे डरता हूं। उनका गले लगना सांप के डसने जैसा है। अभी भी मैं एक रिफ्यूजी हूं।'

शेखर कपूर के इस ट्वीट पर जावेद अख्तर ने कमेंट किया, 'अभी भी रिफ्यूजी होने से क्या मतलब है आपका। क्या आप अभी भी खुद को भारतीय नहीं बल्कि बाहर का महसूस करते हैं और आपको ऐसा लगता कि यह आपकी मातृभूमि नहीं है। अगर आपको देश में भी रिफ्यूजी जैसा महसूस होता है तो आप खुद को कहां रिफ्यूजी महसूस नहीं करेंगे, पाकिस्तान में? बेचारे अमीर लेकिन अकेले आदमी, यह ड्रामा बंद कीजिए।'

आगे जावेद अख्तर ने लिखा, 'ये बुद्धिजीवी कौन हैं जिन्होंने आपको गले लगाया और आपको वो सांप के डसने जैसा लगा? श्याम बेनेगल, अदूर गोपाल कृष्णा, राम चंद्र गुहा? सच में? शेखर साहब आप ठीक नहीं लग रहे हैं। आपको मदद की जरूरत है। मान जाइए, एक अच्छे साइकेट्रिस्ट से मिलना कोई शर्म की बात नहीं है।'

बता दें मॉब लिंचिंग पर 49 लोगों ने पीएम मोदी को खत लिखा। इसके बाद 61 हस्तियों ने भी पीएम मोदी को ओपेन लेटर लिखा। इसमें सिलेक्टिव गुस्सा और गलत नैरेटिव सेट करने की कोशिश वाला बताया है। देश में हो रही भीड़ की हिंसा को लेकर बॉलीवुड भी इन दिनों दो हिस्सों में बटां हुआ दिख रहा है। 

Web Title: Javed Akhtar blasts Shekhar Kapur says Go see a psychiatrist

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे