लाइव न्यूज़ :

Janmashtami 2024 Play List: कृष्ण जन्माष्टमी पर रील बनाने के लिए ये सॉन्ग है बेस्ट, यहां देखें लिस्ट

By अंजली चौहान | Updated: August 25, 2024 13:42 IST

Janmashtami 2024 Play List: 'लगान' से लेकर 'अमर प्रेम' तक बॉलीवुड फिल्मों में धार्मिक प्रेम और भक्ति की भावना को उजागर करने वाले गाने हैं। यहां भगवान कृष्ण के कुछ बेहतरीन गीत हैं।

Open in App

Janmashtami 2024 Play List: हिंदू धर्म में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। त्योहार से पहले लोग अपने घरों में खूब तैयारियां करते हैं। मंदिरों में बड़े कार्यक्रम होते हैं। इस साल 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर, घर और सामुदायिक भवन भगवान की स्तुति में भजन और श्लोक गाते हुए कृष्ण भक्तों से भरे होंगे।

हालांकि, कई लोग जो भीड़भाड़ के कारण मंदिर नहीं जा पाते वह घर पर ही भगवान कृष्ण के गाने और भजन सुन सकते है। जिन लोगों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक है उनके लिए भी ये गाने बेस्ट है।

जन्माष्टमी 2024 के लिए ये सॉन्ग बेस्ट

‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’

1978 में रिलीज हुई सत्यम शिवम सुंदरम का एक क्लासिक गीत ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला’ है। फिल्म का यह भजन सभी पीढ़ियों को पसंद है। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इस फिल्म के गीतों की रचना की है, जिसके बोल पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखे हैं। इस सदाबहार भक्ति गीत को लता मंगेशकर और मन्ना डे ने गाया है। इसे पूरे भारत में जन्माष्टमी के सभी समारोहों में बजाया जाता है।

‘बड़ा नटखट है ये’

बॉलीवुड का आइकॉनिक सॉन्ग ‘बड़ा नटखट है ये’ शक्ति सामंथा की फिल्म अमर प्रेम (1972) अपने संगीत के लिए जानी जाती है। फिल्म के गाने “बड़ा नटखट है ये” में शर्मिला टैगोर बिल्कुल दिव्य लग रही हैं। लता मंगेशकर ने इस खूबसूरत धुन को अपनी आवाज दी है जबकि संगीत आरडी बर्मन का है। दिवंगत गीतकार आनंद बख्शी ने इस गीत को लिखा है।

'श्याम तेरी बंसी पुकारे'

गीत गाता चल (1975) में सचिन पिलगांवकर और सारिका ने अभिनय किया था, जिसमें कुछ प्यारे गाने थे। हिट गानों में से एक है "श्याम तेरी बंसी पुकारे" जिसे आरती मुखर्जी और जसपाल सिंह ने गाया है। गीत और संगीत स्वर्गीय रवींद्र जैन ने रचा है। यह पारिवारिक ड्रामा राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म है। यह खूबसूरत धुन भगवान कृष्ण और राधा की दोस्ती की याद दिलाती है।

'वो किसना है'

फिल्म किसना: द वॉरियर पोएट 2005 में रिलीज़ हुई थी। सुभाष घई की फिल्में अपने संगीत के लिए जानी जाती हैं, और यह फिल्म भी अलग नहीं थी। "वो किसना है" गाना आज भी याद किया जाता है। सुखविंदर सिंह, आयशा दरबार और एस शैलजा ने गाने को अपनी आवाज दी है। बोल जावेद अख्तर के थे और संगीत इस्माइल दरबार का था। इस गाने में विवेक ओबेरॉय और ईशा शरवानी नजर आए थे।

'ओ पालनहारे’

फिल्म लगान में कई बेहतरीन संगीतमय गीत थे, और 'ओ पालनहारे’ गीत सबसे ऊपर है। एआर रहमान ने इसे संगीत दिया था और गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे। उदित नारायण और लता मंगेशकर ने अपने बेहतरीन गायन से हर साल लोगों को रुलाया। आमिर खान, ग्रेसी सिंह और कलाकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

- 'मच गया शोर' 

दही हांडी के आयोजन में शामिल होने वाले हर मुंबईवासी ने स्पीकर से यह गाना जरूर सुना होगा। मूल गीत में अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी हैं, और यह फ़िल्म खुद-दार (1982) से है। राजेश रोशन ने स्वर्गीय मजरूह सुल्तानपुरी के बोलों के साथ इस दमदार गीत की रचना की। बॉलीवुड के दिग्गज किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने इस गीत को गाया। अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी इस गीत में नजर आए। 

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्णगानासंगीत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीHip-Hop कल्चर को समझना ज़रूरी, रैपर सैंटी शर्मा ने बादशाह का किया समर्थन

बॉलीवुड चुस्की35 साल बाद भी दिलों में बसा है कुमार सानू का ये गाना, 'जब कोई बात बिगड़ जाए' पर सानू दा हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीHoli 2026 Playlist: रंगों का रेला और गानों का मेला, होली पार्टी के लिए अपने प्लेलिस्ट में शामिल करें ये गाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?