ईशान और तारा की डेटिंग पर जाह्नवी कपूर ने दिया रिएक्शन, नेहा धूपिया के शो पर कही ये बात

By मेघना वर्मा | Published: April 27, 2019 12:04 PM2019-04-27T12:04:30+5:302019-04-27T12:04:30+5:30

कॉफी विद करण में इस सीजन में जाह्ववी कपूर भी आई थीं। जहां करण जौहर ने उनसे ये सवाल पूछा तो जाह्नवी ने साफ इंकार करते हुए कहा ऐसा नहीं है।

janhvi kapoor reacts to ishaan khatter dating tara sutaria neha dhupia show | ईशान और तारा की डेटिंग पर जाह्नवी कपूर ने दिया रिएक्शन, नेहा धूपिया के शो पर कही ये बात

ईशान और तारा की डेटिंग पर जाह्नवी कपूर ने दिया रिएक्शन, नेहा धूपिया के शो पर कही ये बात

बॉलीवुड की धड़क गर्ल जाह्नवी कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनका परफेक्ट पार्टी वियर लुक हो या जिम लुक हमेशा ही वो लोगों को फैशन गोल दे देती है। डेब्यू फिल्म धड़क के बाद से ही जाह्नवी का नाम को स्टार ईशान खट्टर से जोड़ा जाने लगा था। मगर अभी खबर है कि ईशान, तारा सुतारिया को डेट कर रही हैं। इस बात पर रिसेंटली जाह्नवी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है। 

नेहा धूपिया के चैट शो नो फिल्टर नेहा के रिसेंट एपिसोड में जाह्नवी कपूर ने बहन खुशी कपूर के साथ शिरकत की थी। जहां उनसे उनके और ईशान खट्टर के बारे में बात की गई। सिर्फ यही नहीं जाह्नवी कपूर से नेहा ने ईशान और तारा सुतारिया के डेट करने की खबरों पर भी बात की। जिसपर धड़क गर्ल ने बहुत स्मार्टी रिएक्शन दिया है। 

नेहा ने जाह्नवी से पूछा कि ईशान खट्टर , तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। आपको इससे फर्क नहीं पड़ता? जाह्नवी ने बडे़ स्मार्टी कहा-ये एक ट्रिकी सवाल है। धड़क की शूटिंग के दौरान ही जाह्नवी और ईशान के डेट करने की खबरें चल रही थीं। खबर तो ये भी थी कि दोनों एक दूसर के साथ कुछ समय तक रिलेशन में भी थे। 

अर्जुन कपूर ने भी कही थी ये बात

कॉफी विद करण में इस सीजन में जाह्ववी कपूर भी आई थीं। जहां करण जौहर ने उनसे ये सवाल पूछा तो जाह्नवी ने साफ इंकार करते हुए कहा ऐसा नहीं है।  ईशान और मैं बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं। जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने भी बहन को छेड़ते हुए कहा था कि ईशान, जाह्नवी के इर्द-गिर्द घूमा करते हैं। 

इस मौके पर खुशी कपूर भी जाह्नवी के साथ मौजूद थी। उन्होंने कम बोला मगर पूरे शो पर बहन जाह्नवी के साथ देते दिखाई दीं। 

Web Title: janhvi kapoor reacts to ishaan khatter dating tara sutaria neha dhupia show

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे