जामिया फायरिंग: बॉलीवुड एक्ट्रेस का सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा- 'क्या इसी राम राज्य की बात कर रहे थे'
By ज्ञानेश चौहान | Published: January 31, 2020 12:51 PM2020-01-31T12:51:44+5:302020-01-31T12:51:44+5:30
जामिया यूनिवर्सिटी के पास हुई इस घटना पर सायनी गुप्ता के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आ चुके हैं। इनमें स्वरा भास्कर, जीशान अय्यूब, ऋचा चड्ढा और कई कलाकारों ने अपना रिएक्शन दिया है।
जामिया यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार को एक नाबालिग शख्स ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद इस मामला ने तूल पकड़ लिया। इस नाबालिग शख्स ने फायरिंग करते हुए 'ये लो आजादी' का नारा भी लगाया था। सोशल मीडिया पर देशभर से इस घटना पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने भी इस मामले पर अपनी राय देते हुए सरकार पर तंज कसा है।
सयानी गुप्ता ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या इसी राम राज्य की बात कर रहे थे? क्या राम इस पर गर्व महसूस करेंगे? हिंदुत्व हिंदू धर्म के बिल्कुल विपरीत है। पहले यह हिंसा और घृणा को उकसाता है। इसके बाद एकता और सद्भाव का जश्न मनाता है।"
सयानी गुप्ता ने इस ट्वीट की शुरुआत में नाथुराम गोड़से और गोली चलाने वाले नाबालिग शख्स का भी नाम लिखा था। अब सयानी का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनके इस ट्वीट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
जामिया यूनिवर्सिटी के पास हुई इस घटना पर सायनी गुप्ता के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स के रिएक्शन्स सामने आ चुके हैं। इनमें स्वरा भास्कर, जीशान अय्यूब, ऋचा चड्ढा और कई कलाकारों ने अपना रिएक्शन दिया है।