लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, अभिनेत्री की बढ़ी मुश्किलें

By वैशाली कुमारी | Updated: December 5, 2021 21:55 IST

जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बतादें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री को  मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया है। जैकलीन के खिलाफ दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज है, वहीं सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन का नाम सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा तक के महंगे तोहफे भेजे थेअदालत ने 23 दिसंबर की तारीख मामले पर अगली सुनवाई के लिए तय की है

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बतादें कि प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री को  मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया है। जैकलीन के खिलाफ दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय में मामला दर्ज है, वहीं सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन का नाम सामने आया है। बतादें कि 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन केस में ईडी ने जैकलीन के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। 

खबरों कि माने तो  जैकलीन फर्नांडिस देश के बाहर एक शो के लिए जा रही थीं। हालांकि उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है।  वहीं ईडी ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने जैकलीन फर्नांडिस को 10 करोड़ रुपये से ज्यादा तक के महंगे तोहफे भेजे थे। बतादें कि ईडी ने अपनी पहली चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर को 200 करोड़ रुपये के एक्सटॉर्शन मामले में मुख्य आरोपी बताया था। जैकलीन फर्नांडिस के अलावा डांसर नोरा फतेही का नाम भी चार्जशीट में शामिल है। सुकेश ने यह भी कबुला है कि उसने नोरा को भी एक शानदार व मंहगी कार गिफ्ट कि थी।

बतादें कि इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर, उसकी पत्नी, अभिनेत्री लीना मारिया पॉल और छह अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट पर शनिवार को संज्ञान लिया था। एडिशनल सेशन जज प्रवीण सिंह ने अंतिम रिपोर्ट पर नोटिस लिया और ईडी को मामले में सभी आरोपियों को इसकी कॉपी देने का निर्देश दिया। चार्जशीट चंद्रशेखर, पॉल और दीपक रमनानी, प्रदीप रमनानी, कमलेश कोठारी और अवतार सिंह कोचर समेत अन्य लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है। अदालत के सूत्रों के मुताबिक, चार्जशीट करीब 7,000 पन्नों की है। वहीं इस मामले से जुड़े सभी आरोपी अभी हिरासत में हैं। अदालत ने 23 दिसंबर की तारीख मामले पर अगली सुनवाई के लिए तय की है।

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बॉलीवुड अभिनेत्रीनोरा फतेही
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?