जैकलीन फर्नांडिज का हुआ एक्सीडेंट, सलमान खान के साथ पार्टी कर जा रहीं थी घर
By पल्लवी कुमारी | Published: May 12, 2018 12:26 PM2018-05-12T12:26:00+5:302018-05-12T12:26:00+5:30
सलमान खान के घर पार्टी 10 बजे से शुरू हुई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जैकलीन अपने घर के लिए निकलीं तब एक्सीडेंट हुआ।
मुंबई, 12 मई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज की कार का एक्सीडेंट 12 मई की सुबह 3 बजे हुआ। जैकलीन इस वक्त रेस-3 की पूरी स्टार कास्ट के साथ सलमान खान के घर से पार्टी कर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में जैकलीन एक कार ऑटो रिक्शा से जा टकराई। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। लेकिन जैकलीन की कार की हेडलाइट जरूर टूट गई है।
खबरों के मुताबिक सलमान के घर पार्टी 10 बजे से शुरू हुई थी। पार्टी खत्म होने के बाद जैकलीन अपने घर के लिए निकलीं तो कार की एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि रिक्शा वाला नशे में था। हादसा बांद्रा की कार्टर रोड पर हुआ था।
देखें हिमेश रेशमिया की शादी की पहली तस्वीर, जानें कौन है उनकी दुल्हनिया सोनिया कपूर
जैकलीन और सलमान की फिल्म रेस-3 मई 15 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जैकलीन और सलमान के अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम, डेजी शाह और अनिल कपूर भी हैं। जैकलीन चार साल बाद रेस-3 में नजर आने वाली हैं।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें