प्रियंका ने पोस्ट की शानदार फोटो, लिखा-हमेशा 'शानदार' दिखना आसान नहीं है
By IANS | Published: February 23, 2018 02:47 PM2018-02-23T14:47:01+5:302018-02-23T14:48:15+5:30
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हर समय 'शानदार' दिखना आसान काम नहीं है। प्रियंका ने टीवी शो 'क्वांटिको' की अपनी सहकलाकार मार्ली मैटलिन के साथ बिताए
मुंबई, 23 फरवरी: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हर समय 'शानदार' दिखना आसान काम नहीं है। प्रियंका ने टीवी शो 'क्वांटिको' की अपनी सहकलाकार मार्ली मैटलिन के साथ बिताए कुछ खास पलों को भी प्रशंसकों के साथ साझा किया।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अकादमी पुरस्कार विजेता मैटलिन के साथ टीवी सेट पर बिताए कुछ खास पलों को साझा किया। प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "मार्ली मैटलिन बेहतरीन अभिनेत्री हैं लेकिन वह बेहतर तकिया साबित हो सकती हैं।"
दरअसल, इस तस्वीर में प्रियंका को मैटलिन की गोद में सिर रखकर लेटे हुए देखा जा सकता है। प्रियंका फिलहाल 'क्वांटिको' के तीसरे सीजन की शूटिग कर रही हैं। वह इस शो में एलेक्स पेरिस का किरदार निभा रही हैं।
वहीं, साल 2004 में आने वाली थ्रिलर फिल्म 'ऐतराज' में शानदार एक्टिंग के लिए प्रियंका को खूब सराहा भी गया था। इस फिल्म को अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था जबकि फिल्म को प्रोड्यूस सुभाष घई ने किया था। इस बार एक नई कहानी के साथ मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई इसी फिल्म के सीक्वल के लिए तैयार हैं, जिसमें एक बार फिर से प्रियंका नजर आ सकती हैं।