लाइव न्यूज़ :

एक और फिल्म के फर्स्ट शो के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन OTT पर रिलीज होगी खाली पीली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2020 13:06 IST

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फिल्म 'खाली पीली' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया थाईशान ने जाह्नवी कपूर के धड़क और अनन्या ने टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर और अनन्या पांडे ने कुछ समय पहले ही बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ईशान ने जाह्नवी कपूर के धड़क और अनन्या ने टाइगर श्रॉफ के साथ स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों ने ही अपनी अपनी एक्टिंग से फैंस के बीच गहरी छाप छोड़ी। अब दोनों के साथ पहली बार खाली पीली फिल्म में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है।

कब होगी फिल्म OTT पर रिलीज

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने इसके डिजिटल रिलीज के लिए तारीख भी तय की है। बैनर ने गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को 'खाली पीली' की रिलीज की डेट को लॉक कर दिया है। जी स्टूडियोज इसे केवल अपने होम प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेगा। इस फिल्म में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की फ्रेश जोड़ी पहली बार ऑनस्क्रीन रोमांस करती दिखाई देगी।

इस फिल्म का टीजर आज यानी सोमवार को रिलीज कर दिया है। एक मिनट 20 सेकेंड का यह टीजर काफी मजेदार दिखाई दे रहा है। इस टीजर में ईशान को डेढ़ शाना और अनन्या पांडे को तीखी छुरी बताया गया है। फिल्म में इन दोनों का किरदार भी काफी दिलचस्प है। अनन्या और ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ट्रेलर को शेयर किया है। 

मजेदार है फिल्म का टीजर

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि फैंस को इन दोनों की फिल्म का टीजर कैसा लगता है। दोनों ही स्टार किड्स हैं और स्टारकिड की फिल्मों पर इन दिनों लगातार फैंस का गुस्सा निकल रहा है। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के अलावा इस फिल्म में काली-पीली टैक्सी का भी अलग रोल है। पहले ये फिल्म 12 जून 2020 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की आने वाली रिलीज डेट की घोषणा बाकी है। 

कूल ईशान और परेशान अनन्या की दिलचस्प होगी कहानी

टीजर में ईशान जहां कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं तो वहीं अनन्या परेशान सी दिखाई दे रही हैं। इससे पहले ईशान ने खुद फिल्म का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। फिल्म का पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा था कि एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म करना चाहती थीं और खाली पीली ऐसी ही एक फिल्म है। अनन्या ने बताया है कि ईशान के साथ काम करके बहुत मजा आया है।

 

टॅग्स :ईशान खट्टरअनन्या पाण्डेय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office: तीन दिन में 21.24 करोड़ रुपये कमाई, अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन मचा रहे धमाल

बॉलीवुड चुस्कीजज्बातों की गहराई और नए दौर की प्रेम कहानी का सुंदर ताना-बाना है ‘तू मेरी मैं तेरा...’

टीवी तड़काBigg Boss 19 Grand Finale: सनी लियोन, पावरस्टार पवन सिंह से लेकर कार्तिक-अनन्या तक, बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले की बढ़ाएंगे शोभा

बॉलीवुड चुस्कीTu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri teaser: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की नई फिल्म का टीजर हुआ लॉन्च, देखें दोनों की केमिस्ट्री | Watch

बॉलीवुड चुस्कीSaiyaara Teaser: अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं अनन्या पांडे के चचेरे भाई अहान पांडे?, फिल्म ‘सैयारा’ का टीजर जारी, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस