जल्द मां बनने वाली हैं विद्या बालन, सोशल मीडिया पर उड़ रही है अफवाह
By मेघना वर्मा | Published: August 2, 2019 07:50 PM2019-08-02T19:50:59+5:302019-08-02T19:50:59+5:30
ऐसा पहली बार नहीं है कि विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबर चर्चा में हैं। इसके पहले कई प्रियंको चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आयी।
विद्या बालन जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं। अपनी एक्टिंग से फिल्म में जान डालने वाली विद्या बालन एक बार फिर से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। रिसेंटली विद्या बालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विद्या बालन से उनके फैंस पूछ रहे हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं क्या?
मुंबई में एक होटल के बाहर विद्या बालन डेनिम जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आयीं। इस ड्रेस में उनके पेट को को देखकर लोग उनके प्रेग्नेंट होने की खबर पूछ रहे हैं। इस वीडियो को एक पेपराजी ने अपने पेज पर शेयर किया है। विद्या इस वीडियो में किसी के साथ बात करती हुई दिखाई दे रही हैं।
विद्या की इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- क्या विद्या प्रेग्नेंट हैं? वहीं दूसरे ने लिखा- बेबी कपूर के लिए अब इंतजार नहीं कर सकते हैं. खैर, विद्या प्रेग्नेंट हैं या नहीं ये आने वाले समय में ही पता चलेगा। इस पर सभी लगातार चर्चा कर रहे हैं।
बता दें विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी। दोनों ही अपनी शादी के बाद अक्सर अवॉर्ड्स नाइट्स और फंक्शन्स में दिख जाते हैं। मगर ऐसा पहली बार नहीं है कि विद्या बालन के प्रेग्नेंट होने की खबर चर्चा में हैं। इसके पहले कई प्रियंको चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर की प्रेग्नेंट होने की खबर सामने आयी।