लाइव न्यूज़ :

इरफान खान की आखिरी फिल्‍म 'अंग्रेजी मीडियम' में इन सेलेब्‍स ने साथ किया था काम, यहां देखिए पूरी लिस्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 29, 2020 19:11 IST

इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। इरफान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में नजर आए थे। इरफान हासिल, हैदर, अंग्रेजी मीडियम, हिन्दी मीडियम, पान सिंह तोमर और जाने न कितनी बेहतरीन फिल्मों में काम करके अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए दर्शकों को अपना दीवाना बना चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया थाइरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलिविजन से की थी, जिसके बाद वह फिल्मों में आए

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेताओं में शुमार इरफान खान (Irrfan Khan) ने 53 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। इरफान खान की गिनती बी-टाउन के बेहतरीन एक्टर्स में होती है। उन्हें आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium) में देखा गया, जिसमें उन्होंने एक हलवाई की भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिखाया गया था कि एक हलवाई अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। ये फिल्म लॉकडाउन से कुछ दिनों पहले ही रिलीज़ हुई थी। इसलिए हम आपको उन लकी एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने इरफान के साथ उनकी आखिरी फिल्म में काम किया।

करीना कपूर खान

अपनी अदाकारी से हर किसी के दिल पर राज करने वाली करीना कपूर खान किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं, लेकिन करीना की गिनती अब उन लकी स्टार्स की लिस्ट में हो रही है, जिन्होंने इरफान खान के साथ उनकी आखिरी फिल्म में काम किया। अंग्रेजी मीडियम में करीना को नैना कोहली नाम की एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था। 

राधिका मदान

टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी जगह बना चुकीं राधिका मदान सबसे पहले टीवी सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में नजर आई थीं। इस सीरियल ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया। टीवी इंडस्ट्री में अच्छा-खासा काम करने के बाद राधिका ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया, जहां उन्हें करीना कपूर खान, इरफान और दीपक डोबरियाल जैसे बड़े-बड़े स्टार्स के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम करने का मौका मिला। मालूम हो, इस फिल्म में राधिका के अभिनय के लिए उन्हें काफी सराहा गया था। फिल्म में राधिका ने इरफान खान की बेटी की भूमिका निभाई थी। 

दीपक डोबरियाल 

फिल्म में दीपक डोबरियाल इरफान खान यानी चंपक बंसल घसीटे राम के भाई गोपी बंसल घसीटे राम के किरदार में थे। फिल्म में दोनों की जुगलबंदी देखने वाली है। दोनों ने इस फिल्म में बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया है, जिसकी वजह से फिल्म की कहानी खिल उठी। इस फिल्म में इरफान के साथ काम करके दीपक भी उन लकी स्टार्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान खान के साथ उनकी आखिरी फिल्म में काम किया है।

डिंपल कपाड़िया

दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना की पत्नी और दिग्गज अदाकारा डिंपल कपाड़िया भी अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा हैं, जिन्होंने फिल्म में इरफान के साथ काम किया। फिल्म में उन्होंने करीना कपूर की मां संपदा कोहली का किरदार निभाया है। 

पंकज त्रिपाठी

गैंग्स ऑफ वासेपुर, मिर्जापुर और मसान जैसी फिल्मों में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए दर्शकों के बीच काफी मशहूर हैं। पंकज भी उन एक्टर्स की फेहरिस्त में शामिल हैं, जिन्होंने अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ काम किया। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी भले ही एक छोटा सा किरदार निभाते हुए नजर आए, लेकिन वो छोटे-से रोल को लेकर ही दर्शकों के मन में अपना घर बनाने में कामयाब हो गए। 

किकु शारदा

इस फिल्म में कॉमेडियन किकु शारदा को भी काम करने का मौका मिला। सहयोगी भूमिका में रहते हुए भी किकु ने अपना पार्ट मजेदार तरीके से निभाया है। ऐसे में इरफान के साथ उनकी आखिरी फिल्म में काम करने वाले किकु भी एक लकी स्टार हैं। 

रणवीर शोरे

अंग्रेजी मीडियम की कहानी एक पिता और बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। ऐसे में इस फिल्म में सहयोगी भूमिका में रहने के बावजूद रणवीर शोरे दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। यूं तो रणवीर ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, लेकिन अंग्रेजी मीडियम उनके साथ फैंस को भी याद रहेगी। 

बता दें कि अंग्रेजी मीडियम साल 2017 में आई हिंदी मीडियम का सीक्वल है। ये फिल्म कई मायनों में ख़ास है क्योंकि साल 2018 में इरफान अपना इलाज कराने के लिए विदेश चले गए थे। दरअसल, वो न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित थे। इस बीमारी का इलाज करवाकर इरफान विदेश से वापस आए थे, जिसके बाद उन्होंने अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू की थी। मगर किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अंग्रेजी मीडियम इरफान खान की आखिरी फिल्म होगी। 

टॅग्स :इरफ़ान खानअंग्रेज़ी मीडियमबॉलीवुड हीरोकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

स्वास्थ्यजम्मू-कश्मीर में हर दिन 38 नए कैंसर?, डाक्टर बोले-उपाय नहीं किए गए तो स्थिति भयानक होने का खतरा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?