लंदन में शुरू हो गई 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग, इस अंदाज में दिखे इरफान खान
By मेघना वर्मा | Published: June 9, 2019 12:16 PM2019-06-09T12:16:01+5:302019-06-09T12:16:01+5:30
इससे पहले भी इरफान की तस्वीर राजस्थान से वायरल हुई थी। जहां पर अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू हो गई थी। इस फोटो में सेट पर इरफान क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे।
कैंसर की जंग लड़कर वापिस लौटे इरफान खान फिल्म अंग्रेजी मीडियम से एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। लंदन के सेट से इरफान की फोटो शेयर हुई है जिसे सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं।
अग्रेंजी मीडियम क डायरेक्टर होमी अदजानिया ने अपने सोशल मीडिया पर इरफान की फोटो शेयर की है। जिसमें वो और एक्टर दिखाई दे रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में इरफान हैंडसम लग रहे हैं। डायरेक्टर ने फोटो शेयर करके लिखा है, 'हियर वी गो...अग्रेंजी मीडिया, लंदन शूट।'
करीना कपूर आएंगी नजर
अग्रेंजी मीडियम फिल्म में करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो करीना कपूर इस फिल्म में एक कॉप के किरदार में दिखाई देंगी। वहीं करीना भी इरफान के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। कुछ दिनों पहले अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को लेकर कहा भी था।
इससे पहले भी इरफान की तस्वीर राजस्थान से वायरल हुई थी। जहां पर अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू हो गई थी। इस फोटो में सेट पर इरफान क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे थे। करीना कपूर के साथ इस फिल्म में राधिका मदान भी नजर आएंगी। जो इरफान की बेटी का किरदार निभाती दिखी देंगी। फिल्म को दिनेश विजान के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है।