लाइव न्यूज़ :

VIDEO: इरफान खान को सिर्फ 300 रुपये मिली थी पहली कमाई, कपिल शर्मा के शो में बताया था पूरा वाकया

By अमित कुमार | Updated: May 4, 2020 16:51 IST

कॉमेडियन कपिल शर्मा भी उनकी इस अंतिम यात्रा में मौजूद थे। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में कपिल शर्मा के सेट पर इरफान खान कई बार गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'मदारी' के प्रमोशन के दौरान इरफान खान ने अपनी पहली टीवी सीरियल के किस्से का जिक्र किया था।अपनी नेचुरल एक्टिंग की वजह से इरफान खान फैंस के दिलों में हमेशा याद रह जाएंगे।

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान 29 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। इरफान खान के फैंस को अभी भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा कि उनका पसंदीदा कलाकार अब उनके बीच नहीं है। अपनी नेचुरल एक्टिंग की वजह से इरफान खान फैंस के दिलों में हमेशा याद रह जाएंगे लॉकडाउन के कारण इरफान खान के अंतिम यात्रा में बहुत कम लोग ही शामिल हो सके थे। 

इन लोगों में कॉमेडियन कपिल शर्मा भी उनकी इस अंतिम यात्रा में मौजूद थे। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में कपिल शर्मा के सेट पर इरफान खान कई बार गए थे। फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन के दौरान इरफान खान ने अपनी पहली टीवी सीरियल के किस्से का जिक्र किया था। इरफान बताते हैं कि फिल्म का कोई हीरो जो टीवी में काम कर रहा था, वो आजादी पर सीरियल बना रहा था।

इस सीरियल में काम करने के लिए उन्होंने मुझे 300 रुपये का ऑफर दिया और मैं उनके साथ खुशी-खुशी काम करने के लिए तैयार हो गया। इरफान खान ने बताया कि 'तब मैं ड्रामा स्कूल में था। हमारी छुट्टियां हुई थी। प्राइवेट चैनल शुरू हो गए थे। इस सीरियल में मेरा रोल कुछ ऐसा था जिसमें करने के लिए कुछ ज्यादा था नहीं। इरफान का पहला अनुभव कुछ खास नहीं था। 

इरफान ने अगे कहा कि मुझे पहली बार कैमरा फेस करना था और कॉशंस था। मुझे दरवाजा खुलते ही बोलना था यू आर अंडरअरेस्ट। बता दें कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में 29 अप्रैल (बुधवार) को निधन हो गया था। वह 53 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। परिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी थी।

टॅग्स :इरफ़ान खानद कपिल शर्मा शोकपिल शर्माबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच