India's Most Wanted: दमदार है 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, मगर एक्सप्रेशन लेस हैं अर्जुन कपूर

By मेघना वर्मा | Published: May 2, 2019 01:49 PM2019-05-02T13:49:16+5:302019-05-02T13:49:16+5:30

अर्जुन कपूर जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं 'पानीपत' में संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

India's Most Wanted Trailer out Arjun Kapoor seen very expression less | India's Most Wanted: दमदार है 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, मगर एक्सप्रेशन लेस हैं अर्जुन कपूर

India's Most Wanted: दमदार है 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का ट्रेलर, मगर एक्सप्रेशन लेस हैं अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर की मोस्ट वॉन्टेड फिल्म इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। भारत के ओसामा, आतंकवाद पर बनी फिल्म के टीजर ने ही लोगों को एक्साइटेड कर दिया था। अब इस फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस में और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई हैं। अर्जुन कपूर के आलावा फिल्म के चार और कलाकारों की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया है।

कैसा है ट्रेलर

अर्जुन कपूर के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है सीरीयल ब्लास्ट से और वॉइस ओवर चलती है...हम समझ नहीं पा रहे हैं कि ये जो लगातार सीरीयल ब्लास्ट हो रहे है ये कौन करा रहा है...इसके बाद एक और अवाज आती है ये जंग है इसमें चाहे जो भी हो मिलेगी तो जंग ही। फिर इंट्री होती है अर्जुन कपूर की। 2 मिनट 30 सेकेंड के इस ट्रेलर में हर चीज परफेक्ट सी दिखी है। 

एक्सप्रेशन लेस हैं अर्जुन कपूर

पूरे ट्रेलर की बात करें तो इसकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर वीडियो डायरेक्शन और कलर कॉम्बिनेशन तक सभी बिल्कुल परफेक्ट हैं। बस कमी खली है तो अर्जुन कपूर के एक्सप्रेशन की। फिल्म के डायलॉग जबरदस्त हैं। इतने जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मगर अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी के बाद वो फीका सा लगता है। 

24 मई को रिलीज होगी फिल्म

अर्जुन कपूर की फिल्म 24 मई को रिलीज हो रही है। रिसेंटली फिल्म का पोस्ट भी रिलीज किया गया था। जारी हुए इस पोस्टर में अर्जुन कपूर के अलावा कहानी के और भी चारों कलाकार भी दिख रहे थे। अर्जुन कपूर की इस थ्रिलर फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को लेकर अर्जुन कपूर भी काफी एक्साइटेड हैं। 

अर्जुन कपूर जल्द ही 'पानीपत' और 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आएंगे। 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन के साथ परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। वहीं 'पानीपत' में संजय दत्त और कृति सेनन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके साथ ही फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

Web Title: India's Most Wanted Trailer out Arjun Kapoor seen very expression less

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे