लाइव न्यूज़ :

IIFA 2023: आलिया भट्ट का रहा जलवा, शाहरुख से आगे निकले ऋतिक रोशन, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 28, 2023 17:08 IST

'गंगूबाई काठियावाड़ी' लिए आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ऋतिक रोशन को विक्रम वेधा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। आलिया ने चौथी बार एक्टिंग के लिए IIFA अवार्ड जीता है। उन्होंने रानी मुखर्जी की बराबरी की। वहीं पांचवी बार र्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतकर ऋतिक रोशन शाहरुख खान से आगे निकल गए।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के पॉपुलर IIFA अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है'ब्रह्मास्त्र' ने इस पुरस्कार समारोह में 6 अवार्ड अपने नाम किएसंजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 5 अवार्ड जीते

IIFA 2023 full winners list: बॉलीवुड के पॉपुलर IIFA (इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी) अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की लिस्ट सामने आ गई है। अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने इस पुरस्कार समारोह में 6 अवार्ड अपने नाम किए। संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 5 अवार्ड जीते।  'गंगूबाई काठियावाड़ी' लिए आलिया भट्ट सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और ऋतिक रोशन को विक्रम वेधा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला।

आलिया ने चौथी बार एक्टिंग के लिए IIFA अवार्ड जीता है। उन्होंने रानी मुखर्जी की बराबरी की। वहीं पांचवी बार र्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड जीतकर ऋतिक रोशन शाहरुख खान से आगे निकल गए। 

'ब्रह्मास्त्र' के लिए अरिजीत सिंह  बेस्ट सिंगर चुने गए। इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को IIFA 2023 में 'बेस्ट फिल्म' चुना गया। कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कोई अवार्ड नहीं मिला।

ये रही विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: दृश्यम 2

बेस्ट डायरेक्टर: आर माधवन (रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल): आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल): ऋतिक रोशन

स्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल): मौनी रॉय (ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1- शिवा)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल): अनिल कपूर (जुगजुग जियो)

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट फॉर फैशन इन सिनेमा: मनीष मल्होत्रा 

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा: कमल हासन 

बेस्ट एडाप्तेड स्टोरी: आमिल कियान खान और अभिषेक पाठक (दृश्यम 2)

बेस्ट ऑरिजिनल स्टोरी: परवेज शेख और जसमीत रीन (डार्लिंग्स)

आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन रीजनल सिनेमा: मराठी फिल्म 'वेड' (डायरेक्टर- रितेश देशमुख)

बेस्ट डेब्यू (मेल): शांतनु माहेश्वरी (गंगूबाई काठियावाड़ी) और बाबिल खान (कला)

बेस्ट डेब्यू (फीमेल): खुशाली कुमार (धोखा अराउंड द कॉर्नर)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): श्रेया घोषाल ('ब्रह्मास्त्र' के गाने 'रसिया' के लिए)

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल): अरिजीत सिंह ('ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' के लिए)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन: प्रीतम (ब्रह्मास्त्र)

बेस्ट लिरिसिस्ट: अमिताभ भट्टाचार्य ('ब्रह्मास्त्र' के गाने 'केसरिया' के लिए)

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी: सुदीप चैटर्जी (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट स्क्रीनप्ले: संजय लीला भंसाली, उतकर्शिनी बशिष्ठ (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट डायलॉग: उतकर्शिनी वशिष्ठ, प्रकाश कपाड़िया (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्ट कोरियोग्राफी: भूल भुलैया 2 

बेस्ट साउंड डिजाईन: भूल भुलैया 2 

बेस्ट एडिटिंग: दृश्यम 2

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल): ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन- शिवा 

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर: विक्रम वेधा 

बेस्ट साउंड मिक्सिंग: मोनिका ओ माय डार्लिंग 

टॅग्स :आईफा अवार्डआलिया भट्टऋतिक रोशनबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!