लाइव न्यूज़ :

वाजिद खान के निधन से सलमान खान की आंखें नम, शोक व्यक्त कर कहा- मेरे मन में हमेशा प्यार, इज्जत बनी रहेगी...

By भाषा | Updated: June 1, 2020 15:01 IST

अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान भी इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। वाजिद की खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है। ऐसे में सलमान खान ने दुख व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान ने अपने करीबी मित्र और संगीतकार वाजिद खान के निधन पर शोक व्यक्त कियावाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करीबी मित्र और संगीतकार वाजिद खान के निधन पर शोक व्यक्त किया। वाजिद खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अपने भाई साजिद के साथ वाजिद ने सलमान की कई फिल्मों जैसे “वांटेड”, “दबंग” और “एक था टाइगर” में संगीत दिया था।

सलमान ने ट्वीट किया, “वाजिद तुम्हारे लिए और तुम्हारे हुनर के लिए मेरे मन में हमेशा प्यार, इज्जत बनी रहेगी। तुम्हें हमेशा याद रखूंगा। तुम्हारी खूबसुरत रुह को शांति मिलेl” वाजिद 42 वर्ष के थे। उन्हें पहले से किडनी संबंधी परेशानियां भी थीं। वाजिद के भाई साजिद खान ने उनके कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ।’’

वाजिद ने सलमान के मशहूर गाने “मेरा ही जलवा”, “फेविकोल से” और अक्षय कुमार की फिल्म “राउडी राठौड़” के गीत “चिंता ता चिता चिता” जैसे कई सुपरहिट गीतों को संगीतबद्ध किया था। उन्होंने हाल ही में सलमान के गाने “प्यार करोना” और “भाई-भाई” को संगीतबद्ध किया था जिसे लॉकडाउन में सलमान के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया।

साजिद-वाजिद भाइयों की जोड़ी ने ही सलमान द्वारा संचालित रियेलिटी शो बिग बॉस के चौथे और छठें संस्करण के टाइटल ट्रैक को संगीत दिया था।

टॅग्स :सलमान खानवाजिदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!