लाइव न्यूज़ :

मूवीज को लेकर अमिताभ बच्चन ने कहा- उम्मीद है हम ऐसी फिल्में बनाते रहेंगे जो लोगों को साथ लायेगी

By भाषा | Updated: November 21, 2019 16:17 IST

इस साल सितंबर में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिये 77 वर्षीय अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाम की घोषणा की गयी थी और सिनेमा में उनके योगदान के लिये उन्हें सम्मानित करते हुए यहां जारी 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में उनकी फिल्मों का विशेष आयोजन किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ बच्चन फैंस के दिलों पर राज करते हैंअमिताभ एक से एक नायाब फिल्मों में काम कर चुके हैं

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिनेमा एक सार्वभौम माध्यम है जो लोगों को उनके सामाजिक एवं आधुनिक जीवन के मतभेदों से अलग रखकर एक साथ लाता है। इस साल सितंबर में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिये 77 वर्षीय अभिनेता के नाम की घोषणा की गयी थी और सिनेमा में उनके योगदान के लिये उन्हें सम्मानित करते हुए यहां जारी 50वें अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में उनकी फिल्मों का विशेष आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमेशा से मेरा यही मानना है कि सिनेमा एक सार्वभौम माध्यम है, जो भाषा और हमारे समाज एवं आधुनिक जीवन में आने वाले हर तरह के अन्य कारकों से परे है।’’ कार्यक्रम के उद्घाटन में बच्चन ने कहा, ‘‘जब हम अंधकार भरे हॉल के अंदर बैठते हैं, तो हम हमारे बगल में बैठे व्यक्ति की जाति, रंग, धर्म नहीं पूछते हैं। हम लोग उसी फिल्म, उसी गीत का आनंद उठाते हैं और समान भाव के साथ उसी हास्य पर हंसते तथा भावुक दृश्य पर रोते भी हैं।’’ अभिनेता ने कहा कि तेजी से बिखरती दुनिया में सिनेमा सहित सिर्फ कुछ ही चीजें हैं जो सामुदायिकता और शांति के विचार को बढ़ावा देती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम ऐसी ही फिल्में बनाते रहेंगे जो लोगों को एक साथ लाएंगी और रंग, जाति एवं धर्म के विभेद को दूर रखते हुए सभी को एक सूत्र में बांधेंगी। अपनी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिये हम सभी एक दूसरे का हाथ थामेंगे और दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण जगह बनाने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ायेंगे।’’ गोवा में 28 नवंबर तक चलते वाले फिल्म महोत्सव के दौरान अमिताभ बच्चन की 50 साल की फिल्मी यात्रा पर इफ्फी में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें ‘शोले’, ‘ब्लैक’, ‘पीकू’, ‘दीवार’ और ‘बदला’ जैसी उनकी फिल्में दिखायी जाएंगी। आर बाल्की निर्देशित ‘पा’ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सिनेमा की प्रख्यात शख्सियत को इफ्फी के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि गोवा आना उनके लिये हमेशा से एक खूबसूरत अनुभव रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘गोवा आना मेरे लिये घर आने के समान हैं। मेरी सबसे पहली फिल्म की शूटिंग यहीं हुई थी और तब से ऐसे कई मौके आये जब इस शानदार जगह पर हमें काम करने का अवसर मिला और विभिन्न कार्यक्रमों तथा शूटिंग के दौरान गोवा वासियों का आतिथ्य मिला।’’ बच्चन ने 50वें इफ्फी समारोह को फिल्म के शौकीनों को विश्व सिनेमा देखने का अवसर प्रदान के लिये बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म उद्योग में मेरी 50 साल की यात्रा पूरी हुई है।

1969 में मैंने यह यात्रा शुरू की थी और इफ्फी का भी यह 50वां संस्करण है। इतने शानदार तरीके से खुद को संचालित करने के लिये मैं इफ्फी को बधाई देता हूं।’’ कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे, इफ्फी महोत्सव के निदेशक चैतन्य प्रसाद, जाने माने फिल्मकार रमेश सिप्पी एवं एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) के पूर्व अध्यक्ष जॉन बेली उपस्थित थे। बेली महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी के प्रमुख हैं। भाषा सुरभि नरेश नरेश

टॅग्स :अमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस