लाइव न्यूज़ :

हनी सिंह को नहीं मिली कोर्ट से राहत, नागपुर पुलिस के सामने होंगे पेश, जानिए क्या है पूरा मामला

By सौरभ खेकडे | Updated: February 11, 2022 21:08 IST

हनी सिंह को नागपुर पुलिस के सामने अपना वाइस सैंपल देना होगा. नागपुर सत्र न्यायालय ने हनी सिंह की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें सिंह ने पुलिस थाने में हाजिरी से राहत मांगी थी.

Open in App
ठळक मुद्देहनी सिंह पर है अश्लील गाने बनाने का आरोप, व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बाल ने दर्ज कराया था मामला।2014 में हनी सिंह और एक अन्य गायक के खिलाफ शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की गई थी।पुलिस अब मामले की जांच के तहत हनी सिंह का वाइस सैंपल रिकार्ड करेगी।

नागपुर: अश्लील गाने बनाने के आरोपों में घिरे रैपर और गायक हनी सिंह ऊर्फ हिरदेश सिंह को शनिवार को नागपुर के पांचपावली पुलिस थाने में हाजिरी लगानी ही होगी. पुलिस हनी सिंह का वाइस सैंपल रिकार्ड करेगी. शुक्रवार को नागपुर सत्र न्यायालय ने हनी सिंह की उस अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें सिंह ने पुलिस थाने में हाजिरी से राहत मांगी थी. 

सरकार की ओर से सरकारी वकील अर्चना नायर ने सिंह की अर्जी का विरोध किया. मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए.सी.राऊत ने सिंह की अर्जी खारिज करके शनिवार को पुलिस थाने में हाजिर होने के आदेश दिए है.

हनी सिंह क्यों हैं विवादों में, क्या है पूरा मामला

दरअसल, व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बाल और उनके अधिवक्ता रसपाल सिंह रेणु ने वर्ष 2014 में हनी सिंह और एक अन्य गायक के खिलाफ शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की थी. इसमें आरोप लगाया गया कि दोनों गायक अश्लील गाने गाते हैं. इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. 

पुलिस ने सिंह के खिलाफ आईटी अधिनियम धारा 67 और 67-अ के तहत एफआईआर दर्ज की है. हनी सिंह इस मामले में सशर्त अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं. कोर्ट का आदेश है कि हनी सिंह जब भी विदेश जाएं अदालत की अनुमति से ही जाएं. 

ऐसे में हाल ही में अपने दुबई में होने जा रहे कांसर्ट के लिए हनी सिंह ने अदालत से अनुमति मांगी थी. सत्र न्यायालय ने बीती 27 जनवरी को हनी सिंह को दुबई जाने की अनुमति देते वक्त एक शर्त लगा दी थी कि उन्हें 4 से 11 फरवरी के बीच पुलिस थाने आकर वॉइस सैंपल देना होगा. 

हनी सिंह हालांकि दी गई अवधि में पुलिस के समक्ष हाजिर नहीं हुए. उन्होंने न्यायालय में दूसरी अर्जी लगा कर व्यक्तिगत पेशी से राहत मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया है.

टॅग्स :हनी सिंहनागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?