लाइव न्यूज़ :

राजू श्रीवास्तव की सेहत में हो रहा सुधार, एम्स दिल्ली में भर्ती हैं मशहूर कॉमेडियन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 16, 2022 10:20 IST

राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने बताया कि लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता की सेहत में सुधार हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देराजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था।उसी दिन उनकी 'एंजियोप्लास्टी' की गई थी।राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं।

नई दिल्ली: लोकप्रिय हास्य कलाकार-अभिनेता राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है। राजू श्रीवास्तव के निजी सचिव गर्वित नारंग ने मंगलवार को कहा कि हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं। 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद एम्स में भर्ती किया गया था। उसी दिन उनकी 'एंजियोप्लास्टी' की गई थी।

पिछले शुक्रवार को राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पेज पर एक आधिकारिक बयान जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी हालत "स्थिर" है। परिजनों ने लोगों से "किसी भी अफवाह अथवा गलत खबर पर ध्यान नहीं देने" का भी अनुरोध किया था। राजू श्रीवास्तव मनोरंजन उद्योग में 1980 के दशक के अंत से सक्रिय हैं, लेकिन वह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के पहले सीजन में भाग लेने के बाद लोकप्रिय हुए। 

उन्होंने 'मैंने प्यार किया', 'बॉबे टू गोवा' और 'आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' में अभिनय किया। श्रीवास्तव ने 'बिग बॉस' सीजन तीन में भी भाग लिया था। इस समय श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं। 

टॅग्स :राजू श्रीवास्तवहिन्दी सिनेमा समाचारएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!