लाइव न्यूज़ :

Video: केआरके ने सपा नेता की वीडियो शेयर कर कहा, फेंटास्टिक एक्टर है, अपनी अगली मूवी में जरूर रोल दूंगा

By रुस्तम राणा | Updated: October 2, 2022 16:43 IST

वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने ट्विटर पर लिखा, वह एक फेंटास्टिक एक्टर है, इसलिए मैं अपनी अगली मूवी में उसे निश्चित ही एक रोल दूंगा। हालांकि यह वीडियो एक साल पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेआरके ने नेता के लिए लिखा, वह एक कमाल का अभिनेता हैउन्होंने वादा किया कि वे उन्हें अपनी अगली फिल्म में जरूर रोल देंगेसमाजवादी पार्टी का नेता गालिब खान की है एक साल पुरानी वीडियो

मुंबई: केआरके नाम से मशहूर कमाल आर खान मीडिया की सुर्खियों में अक्सर बने रहते हैं। गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के किसी नेता का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सपा नेता को कमाल का अभिनेता बताया है और वादा किया है कि वे उन्हें अपनी अगली फिल्म में जरूर रोल देंगे। वीडियो को शेयर करते हुए केआरके ने लिखा, वह एक फेंटास्टिक एक्टर है, इसलिए मैं अपनी अगली मूवी में उसे निश्चित ही एक रोल दूंगा।     

एक साल पुराना है सपा नेता का वीडियो

दरअसल, जिस वीडियो को केआरके ने शेयर किया है वह वीडियो पिछले साल का है, जिसमें समाजवादी पार्टी का नेता गालिब खान बापू की प्रतिमा पर लिपटकर फूट-फूटकर रोते बिलखते दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। कई लोगों ने नेता के इस वीडियो को नौटंकी कहा था। वीडियो में समाजवादी पार्टी की टोपी और सफेद कुर्ता पहने गालिब खान जोर-जोर से बापू कहते हुए रो रहे हैं।  

बता दें कि कमाल आर खान बीते दिनों केआरके को एक पुराने ट्वीट को लेकर गिरफ्तार किया गया था और वह कुछ दिन जेल में भी रहे थे। जेल से आने के बाद उन्होंने एक ट्वीट कर सबको हैरान कर दिया।

जेल का अनुभव बताते हुए केआरके ने ट्वीट किया, "मैंने जेल में अपनी 20% याददाश्त खो दी थी, जहां मैं 10 दिनों से बिना कुछ खाए रह रहा था। मेरे डॉक्टरों के अनुसार, मैं इसे वापस नहीं पा सकता लेकिन मैं भविष्य में और अधिक खो सकता हूं। अगर मैं मर जाऊं तो जनता को याद रखना चाहिए कि पहले उन्होंने #सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया और अब मेरे साथ कर रहे हैं।

टॅग्स :कमाल राशिद खानबॉलीवुड अभिनेत्रीसमाजवादी पार्टीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?