मिस यूनिवर्स हरनाज संधू करना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक

By रुस्तम राणा | Published: December 28, 2021 02:18 PM2021-12-28T14:18:07+5:302021-12-28T14:48:58+5:30

जब उनसे पूछा गया कि वो किस सेलेब्रिटी का बॉयोपिक का हिस्सा बनना चाहेंगी तब उन्होंने ये कहा कि वो प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक का हिस्सा बनकर बहुत खुश होंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा का जीवन उन्हें बहुत प्रेरित करता है।

Harnaaz Sandhu reveals she 'would love to' feature in Priyanka Chopra's biopic | मिस यूनिवर्स हरनाज संधू करना चाहती हैं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक

हरनाज संधू, मिस यूनिवर्स 2021

Highlightsहरनाज ने कहा- प्रियंका चोपड़ा का जीवन मुझे करता है बहुत प्रेरितबताया उनकी बायोपिक का हिस्सा बनकर मुझे खुशी होगी

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू ने यह इच्छा जताई है कि वे बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक करना चाहती हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह भी कहा कि वे प्रियंका चोपड़ा से बहुत ज्यादा इंस्पायर हुई हैं। 

हरनाज से पूछा गया था ये सवाल, किस सेलीब्रिटी की करना चाहती हैं बायोपिक?

दरअसल, इस इंटरव्यू के दौरान जब हरनाज से पूछा गया कि वो किस सेलेब्रिटी से ज्यादा प्रभावित हैं तब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि वे प्रियंका से बहुत कुछ सीखती हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो किस सेलेब्रिटी का बॉयोपिक का हिस्सा बनना चाहेंगी तब उन्होंने ये कहा कि वो प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक का हिस्सा बनकर बहुत खुश होंगी। उन्होंने कहा कि प्रियंका चोपड़ा का जीवन उन्हें बहुत प्रेरित करता है।

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की तारीफ पहले भी कर चुकी हैं मिस यूनिवर्स

हरनाज संधू ने इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की थी। पूर्व मिस वर्ल्ड ने भी हरनाज की जीत की सराहना कर उनकी प्रशंसा की थी। 70वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज 21 साल बाद ये ताज पाने वाली भारतीय हैं। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीतकर भारत का नाम रौशन किया था।

बॉलीवुड में एंट्री को लेकर होने लगी हैं चर्चाएं

हरनाज संधू की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। वे न केवल मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर, बल्कि अपनी सादगी और प्रजेंस ऑफ माइंड से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।  

पंजाब से ताल्लुक रखती हैं हरनाज

आपको बता दें कि हरनाज कौर संधू को मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब मिला है। 21 वर्षीय हरनाज पंजाब की रहने वाली हैं। उनका परिवार मोहाली में रहता है। फ‍िटनेस और योग लवर हरनाज ने अपने टीनेज के दिनों में ही ब्यूटी पेजेंट के हर मंच पर हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने साल 2017 में मिस चंडीगढ़ का खिताब भी अपने अपने नाम किया था। 

Web Title: Harnaaz Sandhu reveals she 'would love to' feature in Priyanka Chopra's biopic

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे