लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे सायरा बानो : 12 साल की उम्र से थीं फिदा, 22 की उम्र में की 22 साल बड़े दिलीप कुमार से शादी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 23, 2018 07:34 IST

चुलबुली एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। सायरा ने अपने करियर में कम ही फिल्में कीं, लेकिन जो भी कीं उनके जरिए उन्होंने आज तक फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है।

Open in App

अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वालीं चुलबुली एक्ट्रेस सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को मसूरी में हुआ था। सायरा ने अपने करियर में कम ही फिल्में कीं, लेकिन जो भी कीं उनके जरिए उन्होंने आज तक फैंस को अपना दीवाना बनाया हुआ है।  उनकी मां नसीम बानो अपने जमाने की जानी मानी अभिनेत्री थीं। वहीं उनके पिता मियां एहसान-उल-हक फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने मुंबई में 'फूल' और पाकिस्तान में 'वादा' नामक फिल्म का निर्माण किया। ऐसे में फिल्मी परिवार से होने के कारण अभिनय उनके खून में ही था। लेकिन सायरा बानो की बात हो और दिलीप कुमार का जिक्र ना हो ऐसा नहीं हो सकता है।  17 साल की उम्र में 'जंगली' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।

12 साल पर हुआ था प्यार

खुद सायरा बानो ने इस बात का खुलासा किया था कि जब  वह 12 साल की थीं तभी से वह दिलीप कुमार को चाहने लगीं थीं। लेकिन उस व्क्त उनको ये नहीं पता था कि सच में उनकी कभी दिलीप साहब से शादी होगी। सायरा ने बताया था कि साल 1952 में रिलीज हुए 'दाग' में दिलीप कुमार को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। वहीं एक बर्थडे पार्टी के दौरान दिलीप कुमार का दिल सायरा बानो पर आया था।

प्यार और शादी

कहते हैं सायदा ऐसे तो पहले से ही दिलीप कुमार को जानती थीं क्योंकि दिलीप साहब उनकी मां के दोस्त थे। लेकिन एक बार एक पार्टी में दोनों ने एक खास अंदाज में एक दूसरे का स्वागत किया। यहीं से दोनों के इश्क ने दस्तक दी थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। सायरा बानो ने 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की थी। उस समय दिलीप कुमार 44 साल के थे। कहते हैं उम्र के फांसले के कारण दिलीप साहब सायरा से शादी के लिए पीछे हट गए थे। लेकिन सायरा ने एक नहीं मानी और अपनी जिद पर तब तक अड़ी रहीं जब तक उन्होंने शादी के लिए हां नहीं कह दिया था।

टूटा था दिल

दोनों के रिश्तें में एक दिन ऐसा भी आया जब कड़वाहट ने दस्तक दी।कहते हैं 1980 में दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की। यही वो वक्त था जब ये चर्चा भी होने लगी कि सायरा दोबारा मां नहीं बन सकती। कहा जाता है इस शादी से सायरा बानो बुरी तरह टूट गई थीं।लेकिन दिलीप की दूसरी शादी ज्यादा दिनटिक नहीं पाई थी, लेकिन ये वो समय था जब दिलीप की शादी ने उनके दिल को तोड़ दिया था।

छोड़ा बॉलीवुड

सायरा ने स्वीमिंग कॉस्टयूम भी पहना था। दिलीप साहब ने कभी उनपर कोई पाबंदी नहीं लगाई। शादी के बाद सायरा ने पूरब और पश्चिम, जमीर और हेराफेरी जैसी फिल्में की। इन फिल्मों में उन्होंने बिंदास रोल किया था। 1976 के बाद सायरा ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया और वो अपने परिवार में मशगुल हो गई।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस