Happy Birthday Malaika: कभी वीडियो जॉकी रही मलाइका अरोड़ा आज हैं मशहूर मॉडल, जानिए अभिनेत्री के बारे में कुछ रोचक किस्से

By वैशाली कुमारी | Published: October 23, 2021 05:41 PM2021-10-23T17:41:38+5:302021-10-23T17:43:07+5:30

महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मी एक्ट्रेस जब केवल 11 साल की थीं तब ही उनके माता और पिता अलग हो गए थे जिस कारण उन्हें और उनकी बहन को अपनी आगे की लाइफ अपने मां के साथ बितानी पड़ी।

Happy Birthday Malaika Arora | Happy Birthday Malaika: कभी वीडियो जॉकी रही मलाइका अरोड़ा आज हैं मशहूर मॉडल, जानिए अभिनेत्री के बारे में कुछ रोचक किस्से

मलाइका अरोड़ा

Highlightsमलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई और निर्देशक अरबाज खान से शादी की लेकिन दुर्भाग्य से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया मलाइका अरोड़ा को सबसे पहले एमटीवी के वीडियो जॉकी के रूप में चुना गया था

23 अक्टूबर 1973 को जन्मी मलाइका अरोड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं, मलाइका को देखकर कोई उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता 47 वर्षीय एक्ट्रेस आज भी बॉलीवुड कि सबसे चर्चित और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शामिल हैं।

महाराष्ट्र के ठाणे में जन्मी एक्ट्रेस जब केवल 11 साल की थीं तब ही उनके माता और पिता अलग हो गए थे जिस कारण उन्हें और उनकी बहन को अपनी आगे की लाइफ अपने मां के साथ बितानी पड़ी।

बॉलीवुड में अपने डांस और अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली मलाइका अरोड़ा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं, वे एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन डांसर, खूबसूरत मॉडल, वीजे, टेलीविजन प्रजेंटर और निर्माता के रूप में भी काम करती हैं। 

मलाइका के डांस की दीवानगी लोगों पर इस कदर हावी है कि आज भी शादी विवाह या पार्टियों में मुन्नी बदनाम हुई और उनके कई और पॉपुलर गाने जरूर बजते है। मुन्नी बदनाम हुई गाने पर 12 मार्च 2011 को 1235 लोगों ने एक साथ परफॉर्म कर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था। आइटम सॉन्ग और अभिनय के अलावा मलाइका अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं, वे अपने खूबसूरत फोटोज अक्सर ही अपने सोशल मडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर करती ही रहती हैं।
 
मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई और निर्देशक अरबाज खान से शादी की लेकिन दुर्भाग्य से ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 आते आते दोनों अलग हो गए। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान है। मलाइका के पिता का नाम अनिल अरोड़ा है वे मर्चेंट नेवी में कर्यरत थे।

मलाइका अरोड़ा को सबसे पहले एमटीवी के वीडियो जॉकी के रूप में चुना गया था, यहाँ काम मिलने के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा और देखते ही देखते वे विज्ञापनों में भी नजर आने लगीं। जिसके बाद उनका एक गाना ‘गुर नाल इश्क मीठा’ आया जिसने उन्हें एक नई पहचान दिलाई। शाहरुख के साथ चल छैयां छैयां गाने ने मलाइका को कमियाबी और शोहरत की बुंलदियों पर खड़ा कर दिया।

यह गाना काफी फेमस हुआ और इसके साथ ही मलाइका का नाम भी तेजी से चर्चा में आने लगा। जिसके बाद में उन्हें आइटम सॉग्स के साथ ही फिल्मों में रोल्स भी मिलना शुरू हुए। मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में कैमियो अपियरेंस भी दिया है।

Web Title: Happy Birthday Malaika Arora

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे