लाइव न्यूज़ :

हैप्पी बर्थडे : माधुरी दीक्षित के 10 सबसे पॉपुलर गानें, जिनको सुनकर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे आप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 15, 2019 07:50 IST

माधुरी ने तेजाब, राम लखन, परिंदा,साजन,खलनायक, दिल,बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने अपना दिल जीत लिया।

Open in App

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के नाम लोगों के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाली माधुरी दीक्षित का जन्मदिन है।  आज वह अपना 51 वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। अपने डांस और दमदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को हुआ था। माधुरी ने अपने दमदार अभिनय और अपने बहतरीन डांस से सबके दिल में अपनी एक नई जगह बनाई है।

माधुरी ने इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ काम किया और आज की नई जनरेशन की अभिनेत्रियां उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। माधुरी ने तेजाब, राम लखन, परिंदा,साजन,खलनायक, दिल,बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने अपना दिल जीत लिया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर सुनें उनके 10 सबसे पॉपुलर गाने:

धक-धक

बेटा फिल्म का गाना धक-धक करने लगा गाना फैंस को अपनी तरफ हमेशा खींचता है। अनुराधा पैटवाल और उदित नारायण की आवाज से सजा ये गाना आज भी फैंस को दीवाना करता है।

मेरा पिया घर आया

मेरा पिया घर आया में माधुरी का जबरदस्त डांस आज भी फैंस को दीवाना करते हैं। इस गाने के डांस में माधुरी की हमेशा तारीफ की जाती है

एक दो तीन

तेजाब फिल्म का ये गाना आज भी फैंस को थिरकने पर मजबूर कर देता है। गाना में माधुरी का शानदार डांस पेश किया गया था।

चोली के पीछे

अलका याग्नकी और इला अरुण की आवाज से सजा चोली के पीछे क्या है गाना फैंस के जुबां पर राज तो करता है थिरकने पर भी मजबूर करता है।

दीदी तेरा देवर दीवाना

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म हम आपके है कौन का गाना दीदी तेरा देवर दीवाना एक अलग थीम पर था, लेकिन माधुरी ने यहां भी जबरदस्त डांस को पेश किया था।

दिल तो पागल है

रोमांस में कैसे डांस के मूव्स पेश करना है ये बस  माधुरी ही जानती थीं। दिल तो पागल है का टाइटल सांग इसका एक प्रूफ है।

मारा डाला

मल्टी स्टारर फिल्म देवदास में भी माधुरी के सोलो डांस को बहुत ही खूबसूरती के साथ पेश किया गया था।फिल्म में मार डाला गाना संजय लीला भंसाली ने बहुत ही खूबसूरती से पेश किया था।

टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज़ मेरा घागरा

ये जवानी है दीवानी फिल्म का गाना टीवी पे ब्रेकिंग न्यूज़ मेरा घागरा माधुरी का कमबैक सांग था। इस गाने में एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के साथ जबरदस्त डांस किया है।

अखियां मिलाऊं, कभी अखियां चुराऊं

संजय कपूर के साथ जब माधुरी ने अखियां मिलाऊं, कभी अखियां चुराऊं पर डांस किया तो फैंस ने अपनी सांसे ही थाम लीं।

के सरा सरा

साल 2000 में आई फिल्म पुकार के गाने के सरा सरा में माधुरी ने जब प्रभु देवा के साथ डांस किया तो फैंस भी देखते ही रह गए। गाने में वाकई बहुत की बेहतरीन डांस को पेश किया गया था।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस