लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: फिल्मों से पहले टीवी रिपोर्टर थीं जैकलीन फर्नांडिस, अफेयर से लेकर ब्रेकअप तक पढ़ें दिलचस्प बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 11, 2018 08:26 IST

Happy Birthday Jacqueline Fernandez Unknown Facts About her Life:बॉलीवुड की विदेशी बाला जैकलीन फर्नांडिस का बर्थडे आज (11 अगस्त) है। 1985 में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।

Open in App

बॉलीवुड की विदेशी बाला जैकलीन  फर्नांडिस का बर्थडे आज (11 अगस्त) है। 1985 में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। श्रीलंका से बॉलीवुड तक आज उनका सिक्का चलता है। 2009 में 'अलादीन' से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं एक्‍ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इतने सालों में और भी हॉट एंड बोल्‍ड हो गई हैं।  आइए जैकलीन के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

बॉलीवुड का शौक

बचपन से ही जैकलीन का रुझान फिल्मों और अभिनय की तरफ था। इसी के चलते महज 14 साल की उम्र में उन्होंने एक कार्यक्रम को होस्ट तक किया था। उन्होंने खुद एक साक्षात्कार के दौरान बताया था कि वह बचपन से ही अभिनेत्राी बनना चाहती थीं। लेकिन ये सोचती थीं कि एक दिन वह हॉलीवुड फिल्मों की स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली।

भारतीय सिनेमा में एंट्री

जैकलीन ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन से की। पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्होंने श्रीलंका के एक टीवी  रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और साथ में मॉडलिंग भी करने लगीं। अपनी मॉडलिंग के चलते वह 2009 में भारत आईं। भारत आने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। इस फिल्म में उनके अपोजिट रितेश देशमुख थे जबकि अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी।

अफेयप व ब्रेकअप

 जैकलीन की पर्सनल लाइफ की उनकी फिल्मों की तरफ से फैंस के बीच खूब सुर्खियों में रही। वह प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी लेकिन जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल 2' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। उनके रिश्ते के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान थे। खबरों की मानें तो बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद उनका अफेयर साजिद खान से हो गया। दोनों को हमेशा एक साथ देखा जाता था। एक दिन 2013 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई। कहा जाता है दोनों के अलग होने के पीछ साजिद जैकलीन को जिम्मेदार मानते हैं।

इनको करती हैं पसंद

अपने चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वाली जैकलीन भारत में सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्‍सा लेती हैं। कहा जाता है कि अभिनेत्री को हर तरह के जानवरों से खास प्रेम  है और उनके कल्‍याण के लिए वो तमाम तरह के कार्यक्रमों में शामिल होती रहती हैं और बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी लेती हैं।

पहली पसंद

बहुत कम ही फैंस को पता है कि एक्टिंग और मॉडलिंग के अलावा जैकलीन को खाना बनाना भी काफी पसंद है। इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री कर चुकी हैं। उनकी नजर कुकिंग एक अच्‍छी थैरेपी है और श्रीलंकाई मूल की होने की वजह से उनके डायट में मछली जरूर शामिल होती है। 

टॅग्स :जैकलीन फर्नांडीज़बर्थडे स्पेशलबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!