लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: लकवा मारने के बाद भी अनुपम खेर ने की फिल्म की शूटिंग, जानें ऐसी ही जीवन की अनसुनी खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 7, 2019 08:12 IST

अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश में हुआ थाा वे शिमला में पले बढ़े हैं,उनके पिता क्‍लर्क थे। एक से नायाब फिल्में करने वाले अनुपन के करियर से आज आप सभी को रुबरु करवाते हैं।

Open in App

एक्टर अनुपम खेर का जन्म भले ही एक गरीब परिवार में हुआ था लेकिन अपनी मेहनत और लाजवाब एक्टिंग के दम पर उन्होंने सिर्फ बॉलीवुड का ही सफर तय नहीं किया बल्कि वो हॉलीवुड तक भी पहुंच गए। अनुपम का जन्म 7 मार्च 1955 को  हिमाचल प्रदेश में हुआ थाा वे शिमला में पले बढ़े हैं,उनके पिता क्‍लर्क थे। एक से नायाब फिल्में करने वाले अनुपन के करियर से आज आप सभी को रुबरु करवाते हैं।

चुराए थे पैसे

खुद अनुपम ने बताया था कि करियर को बनाने के लिए उन्होंने अपनी मां के मंदिर से 100 रुपये चुराकर एक्टिंग में दाखिले के लिए पंजाब गए थे। जब वो मुंबई गए तो वहां भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। उस  वक्त उनको संघर्ष को झेलते हुए एक छोटे से कमरे में चार लोगों के साथ रहना पड़ा था।

 बॉलीवुड में रखा कदम 

फैंस को अक्सर लगता है कि सारांश अनुपम की डेब्यू फिल्म थी। लेकिन ऐसा नहीं है अनुपन ने साल 1982 में फिल्‍म 'आगमन' से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। इसके बाद  1984 में  फिल्‍म 'सारांश' में वह दमदार रोल में नजर आए थे। इस फिल्‍म के लिए अनुपम को सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार मिला था। 

मार गया था लकवा

फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर को लकवा मार गया था। जानकर हैरानी होगी कि डॉक्टर ने उन्हें 2 महीने आराम करने की सलाह दी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था और उन्होंने शूटिंग जारी रखी और फिल्म पूरी की थी।

एक्टर की शादी

अनुपम ने 1985 में शादी  किरण खेर से शादी कर ली। किरण भी एक अभिनेत्री थीं और दोनों की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी में हुई थी। आज दोनों का कपल बेस्ट माना जाता है।

कर चुके हैं निर्देशन

फैंस को शायद इसकी जानकारी न हो कि अनुपम ने 2002 में फिल्म ओम जय जगदीश से निर्देशन में डेब्यू किया था। इनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'तेरे संग' सतीष कौशिक ने डायेरेक्ट की थी।

मिला सम्मान

कला क्षेत्र में योगदान देने के लिए अनुपम खेर को साल 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और साल 2016 में पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है।

टॅग्स :अनुपम खेरबर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की‘खोसला का घोसला 2’ में रवि किशन की एंट्री, अनुपम खेर ने जताई खुशी

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस