लाइव न्यूज़ :

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कश्मीरा को सुनाई खरी खोटी, कहा पारिवारिक मतभेद की यही है असली वजह

By वैशाली कुमारी | Updated: September 17, 2021 15:08 IST

सुनीता ने कश्मीरा शाह को पारिवारिक मतभेद का दोषी ठहराया है। उन्होंने मामा-भांजे की लड़ाई की जड़ कश्मीरा शाह को बताया और उन्हें खराब बहू कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्दे गोविंदा की पत्नी कश्मीरा शाह पर जमकर बरसीं हैंकृष्णा अभिषेक ने इसका जवाब दिया था, उन्होंने कहा था कि वह इस दुश्मनी से थक गये हैं

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा, उनकी पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच मतभेद बढ़ते ही जा रहे हैं। गोविंदा की पत्नी ने एक बार फिर से कृष्णा अभिषेक की पत्नी अभिनेत्री कश्मीरा शाह को खरी खोटी सुनाई है। सुनीता ने कश्मीरा शाह को पारिवारिक मतभेद का दोषी ठहराया है। उन्होंने मामा-भांजे की लड़ाई की जड़ कश्मीरा शाह को बताया और उन्हें खराब बहू कहा है। 

बतादें कि सुनीता आहूजा ने कश्मीरा के एक बयान पर भड़कते हुए यह सब कहा है। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि असल बात तो यह है कि जब से कश्मीरा शाह घर में आई है, तब से ही तनाव शुरू हुआ है। हम जब से घर में एक खराब बहू लेकर आये तब से ही पारिवारिक तनाव हो रहा है।

सुनीता आहूजा ने कहा कि अगर कृष्णा माफी मांगने को तैयार है, तो मैं भी कई बार पैचअप को तैयार हुई। मेरी भी कोई सेल्फ रिस्पेक्ट है कि नहीं। मैं हर बार बुरी चीजें बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं। वहीं उन्होंने बहु कश्मीरा को टारगेट करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि एक मां और एक बेटे के बीच दूसरे लोग क्यों बोलते हैं? वो है कौन? और उसे कौन जानता है? मैं पिछले 36 सालों से गोविंदा की पत्नी हूं और वो अभी आई है। 

आपको बता दें कि सुनीता कश्मीरा शाह के उस बयान पर भड़कीं हुई हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये सुनीता कौन है? कश्मीरा ने कुछ वक्त पहले एक बयान दिया था कि ये सुनीता कौन है, मैं नहीं जानती ? इसके बाद अब सुनीता आहूजा ने पारिवारिक लड़ाई और तनाव की असली वजह कश्मीरा शाह को बताया है।

सुनीता ने हाल ही में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को खूब खरी-खोटी सुनाई थी। सुनीता आहूजा ने कहा था कि वह कृष्णा अभिषेक का चेहरा नहीं देखना चाहती हैं। उनके इस बयान के बाद  कृष्णा अभिषेक ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस दुश्मनी से थक गये हैं। अपनी गलती की माफी वह कई बार मामा- मामी से मांग चुके हैं, लेकिन वो उनको माफ करने को तैयार ही नहीं हैं।

 

टॅग्स :कश्मीरा शाहगोविंदाकृष्णा अभिषेकबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!