General Bipin Rawat: उनसे हाथ मिलाकर दिल और जुबान से खुदबखुद “जय हिन्द” निकलता था!, बॉलीवुड ने ऐसे किया याद...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 8, 2021 10:09 PM2021-12-08T22:09:11+5:302021-12-08T22:11:01+5:30
General Bipin Rawat: प्रख्यात अभिनेता-नेता कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हाथ जोड़ कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’
General Bipin Rawat: तमिलनाडु में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत का निधन हो जाने पर बुधवार को अभिनेता अनुपम खेर, कमल हासन और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर सहित अन्य फिल्फी हस्तियों ने शोक प्रकट किया।
भारतीय वायुसेना ने कहा कि तमिलनाडु के कुन्नूर के पास बुधवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उस पर सवार जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। अभिनेता-नेता उर्मिला मातोंडकर ने लिखा, ‘‘जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य की आत्मा को शांति मिले। ...परिवार के प्रति गहरी संवदेना व्यक्त करती हूं। ओम शांति। ’’
प्रख्यात अभिनेता-नेता कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम हाथ जोड़ कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’ उन्होंने रावत की एक तस्वीर भी साझा की फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने लिखा, ‘‘यह सैनिकों के परिवारों और रावत परिवार के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। ओम शांति। ’’
CDS #GenBipinRawat, उनकी धर्मपत्नी एवं 11 और फ़ौजी ऑफ़िसर्स के निधन का सुनकर अत्यंत दुख हुआ।#जनरलरावत से मिलने का सौभाग्य कई बार मिला।उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था।उनसे हाथ मिलाकर दिल और ज़ुबान से ख़ुदबख़ुद “जय हिन्द” निकलता था! #जयहिन्द 🇮🇳💔 pic.twitter.com/AWgf7SYs0Z
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 8, 2021
‘न्यूटन’ और ‘मसान’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्माता मनीष मुंद्रा ने लिखा, ‘‘ओम शांति।’’ अभिनेता अनुपम खेर ने अपना दुख प्रकट करते हुए कहा कि वह रावत और अन्य सैन्य अधिकारियों के गुजर जाने की खबर सुन कर बहुत दुखी हैं। मिलने का सौभाग्य कई बार मिला। उनके व्यक्तित्व में ग़ज़ब का दुस्साहस और देश के प्रति अथाह प्रेम था। उनसे हाथ मिलाकर दिल और ज़ुबान से ख़ुदबख़ुद “जय हिन्द” निकलता था! #जयहिन्द