लाइव न्यूज़ :

Gauahar Khan Engagement: गौहर खान ने कर ली सगाई, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की तस्वीर, जानिए कब करेंगी निकाह

By विनीत कुमार | Updated: November 5, 2020 15:01 IST

Gauahar Khan Engagement pics: गौहर खान ने सगाई कर ली है। उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने जैद दरबार से सगाई की है और दिसंबर में शादी करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देगौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड जैद दरबार से सगाई कर ली है, लंबे समय से दोनों के रिश्तों की थी चर्चारिपोर्ट्स के अनुसार जैद और गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे, गौहर की बहन भी आ रही हैं दुबई से

टीवी स्टार और 'बिग बॉस' फेम ऐक्‍ट्रेस गौहर खान ने सगाई कर ली है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर जैद दरबार से सगाई की है। जैद सिंगर और कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। बहरहाल, गौहर के इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करने के साथ ही बधाइयों का भी तांता लग गया। 

गौहर इस तस्वीर में जैद के साथ नजर आ रही हैं और एक बड़ा बलून भी पकड़े हुई हैं, जिसमें लिखा है, 'सी सेड यस (उसने हां बोल दिया)।' इस तस्वीर के सामने आते ही सबसे पहले गायिका नेहा कक्कड़ ने कमेंट किया, 'वाह...मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं।' नेहा ने भी अभी हाल में रोहनप्रीत सिंह से शादी की है।

इसी तस्वीर पर जय भानुशाली ने लिखा, 'आप लोगों को बधाई।' वहीं, सुनील ग्रोवर ने लिखा, 'बधाई हो...' गौरतलब है कि गौहर खान और जैद के रिलेशनशिप को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार जैद और गौहर 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

शादी का ये कार्यक्रम मुंबई में किया जाएगा और इससे जुड़ी रस्मों की शुरुआत 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में गौहर और जैद के परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त भी शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि गौहर की बहन निगार खान भी इस शादी के लिए दुबई से मुंबई आएंगी। 

मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस रहीं गौहर खान 'द खान सिस्टर्स शो' सहित रॉकेट सिंह, गेम और इशकजादे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी टीवी शो जैसे झलक दिखला जा-3, बिग बॉस-7 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5 में भी हिस्सा लिया है। बिग बॉस से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। हाल ही में वे बिग बॉस-14 में एक सीनियर की भूमिका में भी नजर आई थीं।

टॅग्स :गौहर खानबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीबिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर रो पड़े सलमान खान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस