गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, 'प्रकाश दुबे कानपुर' वाले का ट्रेलर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 22, 2020 03:09 PM2020-08-22T15:09:29+5:302020-08-22T15:09:29+5:30

'प्रकाश दुबे कानपुर वाला (Prakash Dubey Kanpurwala)' में विकास दुबे के रोल में प्रमोद विक्रम सिंह नजर आने वाले, जो विकास दुबे से काफी मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं.

gangster-vikas-dubey-prakash-dubey-kanpur-wala-trailer-released- | गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, 'प्रकाश दुबे कानपुर' वाले का ट्रेलर हुआ रिलीज

गैंगस्टर विकास दुबे पर बनी फिल्म, 'प्रकाश दुबे कानपुर' वाले का ट्रेलर हुआ रिलीज

Highlightsट्रेलर विकास दुबे के भांजे अमर दुबे का भी अहम रोल है। ये फिल्म विवादों को जन्म दे सकती है


कानपुर का गैंगस्टर विकास दुबे बीते कई दिनों से छाया हुआ है। विकास वह है जिसने यूपी पुलिस (UP Police) के छक्के छुड़ दिए थे। हालांकि बाद में यूपी पुलिस ने एनकाउंटर (Encounter) में मार दिया गया था, लेकिन उसके नाम की ऐसी चर्चा हुई कि फिल्म निर्माताओं ने उसकी कहानी को पर्दे पर उतार रहे हैं।

दरअसल कानुपर के गैंगस्टर विकास दुबे के जीवन पर आधारित एक फिल्म जल्द रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म का नाम है 'प्रकाश दुबे कानपुर वाला (Prakash Dubey Kanpurwala)' है। खास बात ये है कि इस फिल्म का ट्रेलर (Trailer) भी हाल ही में रिलीज हो गया है। गोल्डन बर्ड पिक्चर्स (Golden Bird Pictures) द्वारा फिल्म को निर्मित किया गया है।

इस ट्रेलर में साफ हो रहा है कि फिल्म में विकास दुबे के रोल में प्रमोद विक्रम सिंह नजर आने वाले हैं। प्रमोद विकास दुबे से काफी मिलते-जुलते दिखाई दे रहे हैं।फिल्म का ट्रेलर 2 मिनट 46 सेकंड का है, जिसमें विकास दुबे की क्राइम की दुनिया की पूरी कहानी को बयां किया गया है। इतना तो साफ है इस ट्रेलर के बाद की फिल्म को लेकर काफी विवाद होने वाला है। ट्रेलर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी दिखाई दे रहे हैं।

ट्रेलर विकास दुबे के भांजे अमर दुबे का भी अहम रोल है। इस चर्चित फिल्म को आकाश सिंह गहरवार निर्देशित कर रहे हैं।वहीं, विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा था कि वह गैंगस्टर के जीवन पर एक वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे। पोलरॉइड मीडिया के सहयोग से निर्माता शैलेश आर सिंह की कर्म मीडिया एंड एंटरटेनमेंट ने इसके लिए राइट्स खरीदे हैं।

Web Title: gangster-vikas-dubey-prakash-dubey-kanpur-wala-trailer-released-

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे