लाइव न्यूज़ :

रेप के आरोपी हीरो को मिली फिर से सदस्यता तो पीड़ित अभिनेत्री सहित चार ने दिया इस्तीफा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 28, 2018 18:31 IST

केरल के कोच्चि में मलयालम फिल्म उद्योग की फेमस अभिनेत्री ने मलयालम सुपरस्टार दिलीप पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री का आरोप था कि दिलीप ने उसे अगवा करने के बाद कार में रेप किया था।

Open in App

चैन्नई, 28 जून:  मलयालम फिल्म जगत में अपहरण और बलात्कार के आरोपी अभिनेता दिलीप को फिर से बहाल करने का अभिनेत्रियों ने खुलेआम विद्रोह किया है। चार एक्ट्रेस ने इस मामले में  द मलयालम फिल्म आर्टिस्ट एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है।

इन चार अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस वो भी है जिसने दिलीप पर यौन शोषण, अपहरण और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस्तीफा देने वाली चार अभिनेत्रियों में पीड़िता सहित रिमा कालिंगिंग, रम्या नामबीसन और गीथू मोहनदास शामिल हैं। इन चारों अभिनेत्रियों ने सोशल मीडिया पर भड़ास निकाली है।  

उबर कैब में महिला पत्रकार के साथ मारपीट, पुलिस ने जांच की शुरू

पीड़ित एक्ट्रेस ने लिखा, 'पहले दिलीप ने मुझे मिल रहे फिल्म के मौकों को मेरे से दूर किया। मैंने इसकी शिकायत एएमएमए से की लेकिन मुझे कोई खास जवाब नहीं मिला। मैं एएमएमए की सदस्य हूं, ये मेरी जिंदगी का सबसे बुरा तर्जुबा है कि एएमएमए आरोपी के साथ खड़ा है। अब संगठन में मेरे बने रहने का कोई मतलब नहीं है। इसलिए मैं इससे इस्तीफा दे रही हूं।'

बता दें कि केरल के कोच्चि में मलयालम फिल्म उद्योग की फेमस अभिनेत्री ने मलयालम सुपरस्टार दिलीप पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनेत्री का आरोप था कि दिलीप ने उसे अगवा करने के बाद कार में रेप किया था। ये घटना 17 फरवरी 2017 की है। इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया था। एक्ट्रेस का दावा था कि शूटिंग ले लौटते वक्त दिलीप ने अपनी कार से उसे अगवा किया गया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?