लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता पर बनेगी फिल्म, 2019 में इस दिन होगी बायोपिक रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 03:52 IST

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएनके) की प्रमुख रहीं अम्मा यानी जयललिता को जल्द पर्दे पर पेश किया जाएगा।

Open in App

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री व ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईडीएनके) की प्रमुख रहीं अम्मा यानी जयललिता को जल्द पर्दे पर पेश किया जाएगा। दरअसल उनकी बायोपिक बनने जा रही है।

ये फिल्म तीन भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु में पेश की जाएगी। जयललिता पर बनने वाली फिल्म को विब्री मीडिया प्रडोक्शन तले पेश किया जा रहा है। इस फिल्म को तमिल फिल्ममेकर विजय डायरेक्ट करने जा रहे हैं। वहीं, खबरों की मानें तो इस बायोपिक पर फिल्ममेकर विजय ने इस बायोपिक को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू भी कर दिया है।

खबरों की मानें तो जयललिता के जीवन पर बन रही बायोपिक को उनकी जंयती 24 फरवरी 2019 में रिलीज की जाएगी। ऐसे में फिल्म को लेकर उनके चाहने वालों में उत्साह देखने को बन रहा है। वहीं, एनटीआर की बायोपिक भी आने वाली है जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। जिसमें विद्या बालन तेलुगु फिल्म के तौर पर डेब्यू करने जा रही हैं।

जयललिता की गिनती उन दिग्गज राजनेताओं में होती है जिन्होंने राजनीति को सिनेमा से आकर पूरी तरह से बदला था।जयललिता ने 6 बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री के तौर पर शपत ली थी। 5 दिसबंर 2016 को जे जयललिता ने आखिरी सांसे ली थी। ऐसे में उनकी फिल्म उनके चाहने वालों के लिए एक तोहफा होगी।

टॅग्स :जयललिता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतजयललिता की मौत से जुड़ी परिस्थितियों के लिए शशिकला जिम्मेदार, जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

भारतAIADMK के अंतरिम महासचिव बने ई पलानीस्वामी, पन्नीरसेल्वम को पार्टी से निकाला गया, दी कोर्ट में जाने की धमकी

भारतजयललिता की मौत पर संदेह जताने वाले ओ पनीरसेल्वम जांच आयोग के सामने पलटे, बोले- 'अम्मा की सामान्य मृत्यु पर कोई शक नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीकंगना रनौत की 'थलाइवी' से AIADMK नाराज, जयललिता और एमजीआर के कुछ दृश्यों को हटाने की माँग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील