लाइव न्यूज़ :

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के नए अध्यक्ष बनाए गए परेश रावल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक्टर को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

By अमित कुमार | Updated: September 10, 2020 16:18 IST

परेश रावल को दो बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जा चुका है। साल 2014 में उन्‍हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से नवाजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपरेश रावल ने अपने करियर के दौरान कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रावल को एनएसडी चीफ बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। परेश रावल ने अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है।

बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स में से एक परेश रावल को एक नई जिम्मेदारी मिली है। परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात से बीजेपी के पूर्व लोकसभा सांसद रावल को एनएसडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। परेश रावल ने अपने करियर के दौरान कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। 

केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रावल को एनएसडी चीफ बनने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रख्यात कलाकार माननीय परेश रावल जी को महामहिम राष्ट्रपति ने नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी प्रतिभा का लाभ देश के कलाकारों एवं छात्रों को मिलेगा। हार्दिक शुभकामनाएं।'

 'नाम' से परेशान रावल को मिली थी नई पहचान

परेश रावल ने अपनी बेहतरीन अदाकारी की बदौलत बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया है। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआती दौर में एक विलेन के रूप में खुद को स्‍थापित करने के बाद उन्‍होंने कॉमेडी की ओर रुख किया। परेश ने अपने अब तक के करियर में हर तरह के रोल को पर्दे पर प्ले किया है। साल 1985 में परेश ने बॉलीवुड में फिल्‍म 'अर्जुन' से डेब्‍यू किया था। साल 1986 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'नाम' से शोहरत हासिल की थी।

टॅग्स :परेश रावलरामनाथ कोविंदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!