लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा खुलासा, सलमान खान की इस फिल्म में ऑफर हुआ था विदेश मंत्री का रोल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 3, 2019 13:49 IST

अब फिल्म एक था टाइगर के रिलीज के 7 साल बाद कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने फिल्म के लेकर खुलासा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था।फिल्म लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ थे।

सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर ने पर्दे पर धमाल मचा दिया था। फिल्म लीड रोल में सलमान खान और कैटरीना कैफ थे। 15 अगस्त को फिल्म रिलीज के 7 साल हो जाएंगे।अब फिल्म एक था टाइगर के रिलीज के 7 साल बाद कांग्रेस के नेता शशि थरूर ने फिल्म के लेकर खुलासा किया है।

टाइम्स की खबर के अनुसार शशि थरूर से पूछा गया कि क्या आपको एक्टिंग का मौका मिलेगा तो करेंगे इस पर उन्होने कहा है कि इस उम्र में कहां ये सब। 10 साल पहले सलमान खान की फिल्म का मुझे ऑफर मिला था। वह रोल भी बहुत मुश्किल नहीं था।

 वह एक था टाइगर में भारत के विदेश मंत्री को रोल मुझसे करवाना चाहते थे। उस  वक्त पहले मेरे मन में आया कर लूं। लेकिन फिर इसके बारे में मैंने अपने एक दोस्त से पूछा तो उसने कहा कि अगर तुम विदेश मंत्री बनना चाहते हो तो यह रोल मत करना।

शशि ने कहा है कि दोस्त की सलाह को मानते हुए मैने रोल को नहीं किया था। हालांकि रोल छोटो सा था। बस एक दिन की शूटिंग इंस्ताबुल में होनी थी और उसी सीन को बार बार करके फिल्म में दिखाया जाना था, ऐसा मुझे बताया गया था।

 मैने उस वक्त कहा था अगर मैं जाऊंगा तो अपनी लाइन खुद ही बोलूंगा, वो राजी भी हो गए थे। हालांकि बाद में मैंने मना कर दिया था। बाद में मैंने इस बारे में राज बब्बर को बताया था तो उन्होंने कहा था पागल हो गए थे क्या रोल क्यों नहीं किया था।

एक था टाइगर को कबीर खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म 75 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 320 करोड़ का कलेक्शन किया था।फिल्म उस साल की सफल फिल्मों में से एक रही थी।

टॅग्स :शशि थरूरसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतकेरल विधानसभा चुनावः मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?, शशि थरूर ने कहा-निर्वाचित विधायकों ही बने सीएम, भाजपा खाता खोल बहुत?

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

कारोबारएआई शिखर सम्मेलनः राहुल गांधी ने कहा-तमाशा?, शशि थरूर बोले-बेहद शानदार, कहा-बड़े आयोजन में ‘‘कुछ छोटी-मोटी गड़बड़ियां’’ हो सकती...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?