लाइव न्यूज़ :

डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR, लगाए कई गंभीर आरोप

By भाषा | Updated: September 23, 2020 13:51 IST

अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376 (I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें ‘‘खामोश’’ करने का प्रयास करार दिया है।

अभिनेत्री पायल घोष के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद मुम्बई पुलिस ने फिल्मकार अनुराग कश्यप के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कश्यप पहले ही इन आरापों को ‘‘ निराधार’’ बता चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि अभनित्री के अपने वकील नितिन सातपुते के साथ पुलिस से शिकायत करने के बाद वर्सोवा पुलिस थाने में मंगलवार देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई। 

अधिकारी ने बताया कि भादंव की धारा 376 (I), 354, 341 और 342 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि सात साल पुराने (2013 के) मामले में पूछताछ के लिए कश्यप को बुलाया जाएगा। अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कश्यप पर 2013 में वर्सोवा में यरी रोड स्थित एक स्थान पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। 

अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री और उनके वकील सोमवार को ओशिवारा पुलिस थाने गए थे। वहां उन्हें वर्सोवा पुलिस थाना जाने को कहा गया क्योंकि घटना उसी न्यायिक क्षेत्र की है। वे ओशिवारा पुलिस थाने इसलिए गए थे क्योंकि कश्यप का कार्यालय उस इलाके में है। सातपुते ने मंगलवार रात ट्वीट किया, ‘‘ अंतत: आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत तरीके से रोकने.... और महिला का शील भंग करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई।’’ 

अभिनेत्री ने शनिवार को ट्वीट कर कश्यप के खिलाफ उनके साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वहीं, कश्यप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इस उन्हें ‘‘खामोश’’ करने का प्रयास करार दिया है। कश्यप के वकील ने ट्वीट किया, ‘‘ मेरे मुवक्किल अनुराग कश्यप, इन गलत आरोपों से बेहद दुखी हैं, ये पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं।’’ 

टॅग्स :अनुराग कश्यपपायल घोषबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच