लाइव न्यूज़ :

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन, हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में थे भर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: December 29, 2022 12:46 IST

नितिन मनमोहन ने 'बोल राधा बोल', 'दीवानगी', 'रेडी', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'दस' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था।कई हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबीः मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन हो गया है। पिछले कई हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हार्ट अटैक था जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त अभिनेता अक्षय खन्ना उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। अक्षय खन्ना और नितिन मनमोहन ने साथ में कई फिल्में की हैं। 

नितिन मनमोहन फेमस विलेन मनमोहन के बेटे हैं जिन्होंने ‘‘ब्रह्मचारी’’, ‘‘गुमनाम’’ और ‘‘नया जमाना’’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। नितिन मनमोहन ने पृथ्वी (1997) के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी और रोमांटिक एक्शन फिल्म महा संग्राम (1990) के लिए पटकथा भी लिखी थी।

नितिन मनहोमन ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है जिसमें 'बोल राधा बोल', 'दीवानगी', 'रेडी', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'दस' और 'यमला पगला दीवाना' ‘लाडला’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म डायरेक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!