लाइव न्यूज़ :

'पद्मावत' पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं हिमाचल प्रदेश सरकार: सीएम जयराम ठाकुर

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 17, 2018 12:20 IST

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे बीजेपी शासित राज्यों में फिल्म बैन कर दी गई है।

Open in App

सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बाद भी फिल्म 'पद्मावत' का संकट खत्म होते नजर नहीं आ रहा है। एक-एक सिलसिलेवार तरीके से बीजेपी शासित राज्यों में इस फिल्म के रिलीज पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। एक ओर जहां उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात जैसे बीजेपी शासित राज्यों में फिल्म बैन कर दी गई है वहीं  हिमाचल प्रदेश की बीजेपी सरकार ने इस फिल्म को अपने राज्य में रिलीज करने का फैसाला किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, मैं पहले ही कह चुका था कि मैं कला का सम्मान करता हूं। जहां तक 'पद्मावत' से जुड़ी बात है, हिमाचल सरकार अपने प्रदेश में इस पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष में नहीं है। अगर इसमें कोई विवाद नहीं है तो हमें इस यहां रिलीज करने में कोई आपत्ति नहीं है। मैं चाहता हूं यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाए।बता दें कि राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्‍यप्रदेश और हरियाणा में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जा चुकी है। दीपिका पादुकोण पद्मावत (पहले पद्मावती) फिल्म का मुख्य केंद्र है। वहीं शाहिद कूपर और रणवीर सिंह लीड रोल निभा रहे हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 

टॅग्स :पद्मावतपद्मावतीदीपिका पादुकोणजयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्रीशाहिद कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

ज़रा हटकेVIRAL: रणवीर सिंह का 'भूत' वाला लुक देख दंग रह गए लोग! Dhurandhar 2 का ये सीन उड़ा रहा होश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर