'मेरा मन नहीं मानता अब आप साथ नहीं', मिल्खा सिंह के निधन से टूटे फरहान अख्तर; शाहरुख खान ने कही ये बात

By अनिल शर्मा | Published: June 19, 2021 09:38 AM2021-06-19T09:38:37+5:302021-06-19T09:44:29+5:30

फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की और भावुक कर देने वाला नोट लिखा। फरहान ने लिखा,प्यारे मिल्खा सिंह, मेरे मन ये मानने को तैयार नहीं है कि आप अब नहीं रहे। शायद ये मेरे मन का वो पार्ट है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है।

farhan akhtar tweet on milkha singh passed away said still refusing to accept that you are no more | 'मेरा मन नहीं मानता अब आप साथ नहीं', मिल्खा सिंह के निधन से टूटे फरहान अख्तर; शाहरुख खान ने कही ये बात

'मेरा मन नहीं मानता अब आप साथ नहीं', मिल्खा सिंह के निधन से टूटे फरहान अख्तर; शाहरुख खान ने कही ये बात

Highlightsमिल्खा सिंह के निधन पर फरहान अख्तर ने भावुक नोट लिखामिल्खा सिंह के बायोपिक भाग मिल्खा भाग में फरहान फ्लाइंग मिल्खा बने थेफरहान की एक्टिंग की खुद मिल्खा सिंह ने तारीफ की थी

जब भारत-पाकिस्तान का बंटवारा हुआ, तब एक छोटा बच्चा दंगों के दौरान अपनी जान बचाने के लिए खूब भागा। उस बच्चे का नाम मिल्खा सिंह था। मिल्खा सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से ना सिर्फ खेल जगत बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उनको नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं रील पर्दे के मिल्खा सिंह यानी फरहान अख्तर ने उनके निधन पर भावुक कर देना वाला नोट समर्पित किया।

फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह के साथ एक तस्वीर साझा की और भावुक कर देने वाला नोट लिखा। फरहान ने लिखा,प्यारे मिल्खा सिंह, मेरे मन ये मानने को तैयार नहीं है कि आप अब नहीं रहे। शायद ये मेरे मन का वो पार्ट है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है। सच ये है कि आप हमेशा जिंदा रहेंगे क्योंकि आपका दिल बड़ा था और आप जमीन से जुड़े हुए थे।

मिल्खा सिंह के व्यक्तित्व को याद करते हुए फरहान ने आगे लिखा, आपने एक सपने को रिप्रेजेंट किया। आपने बताया कि कैसे हार्ड वर्क, सच्चाई और दृढ़ निश्चय से आप घुटनों से उठकर आसमान को छू सकते हैं। आपने हम सबकी जिंदगी को छुआ है। जो आपको एक पिता और दोस्त के नाते जाने जाते थे वो उनके लिए आशीर्वाद है। मैं आपको दिल से प्यार करता हूं।

उधर, मिल्खा के जाने से बॉलीवुड सेलेब्स भी शोक में हैं। मिल्खा को वे अपने-अपने तरीके से याद किए हैं। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रवीना टंडन, तापसी पन्नू समेत कई सेलेब्स ने मिल्खा के जाने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शाहरुख खान ने लिखा, उड़ता हुआ सिख अब व्यक्तिगत रूप से हमारे बीच नहीं रहेगा लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी... मेरे लिए एक प्रेरणा... लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। रेस्ट इन पीस मिल्खा सिंह सर।

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, आपने हमारी पहली मुलाकात को इतना खास बना दिया। मैं आपकी उत्कृष्टता से प्रेरित हूं, आपकी विनम्रता से प्रभावित हूं, हमारे देश में आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।

बता दें फरहान ने मिल्खा सिंह के बायोपिक भाग मिल्खा भाग में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी। मिल्खा ने एक इंटरव्यू में फरहान की तारीफ करते हुए कहा था, चाहे मैं कहीं भी हूं, अमेरिका या इंग्लैंड सभी मुझसे मिलकर कहते हैं कि फरहान फिल्म में मेरे डिट्टो कॉपी लगे थे।

Web Title: farhan akhtar tweet on milkha singh passed away said still refusing to accept that you are no more

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे