VIDEO: शाहरुख खान को किस करते हुए फरहा खान आईं नजर, वीडियो हुआ वायरल
By वैशाली कुमारी | Published: August 27, 2021 04:22 PM2021-08-27T16:22:42+5:302021-08-27T16:35:32+5:30
शाहरुख खान और फराह खान 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर एक साथ प्रस्तुति देकर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वे और शाहरुख खान मैं हूं ना के टाइटल ट्रैक पर झूमते नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्म निर्माता - कोरियोग्राफर फराह खान की दोस्ती जगजाहिर है, ये दोनों जहां होते हैं धमाल मचा देते हैं। इनकी मस्ती का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस के बाद फराह ने कुछ ऐसा किया जिससे दोनों के फैंस हैरान हो गए।
दरअसल शाहरुख खान और फराह खान 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर एक साथ प्रस्तुति देकर अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया जिसमें वे और शाहरुख खान मैं हूं ना के टाइटल ट्रैक पर झूमते नजर आ रहे हैं।
क्लिप के अंत में, फिल्म निर्माता फराह खान अपने दोस्त शाहरुख खान के गाल पर किस देते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ, फराह ने लिखा, 'मेरे सबसे पसंदीदा वन एंड ओनली एसआरके हैशटैग मैं हूं ना, हैशटैग फरहा के फनडे।
फराह के वीडियो शेयर करने के बाद ये वीडियो जमकर वायरल हुआ और वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में दोनों एक साथ झूमते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो आने के बाद इन दोनों के फैंस बहुत खुश है। वीडियो पर उनके फैंस लगातार अपने रिएक्शंस दे रहे हैं।