लाइव न्यूज़ :

राजकुमार राव की आवाज में रिलीज हुआ फन्ने खान का टीज़र, बताया कौन है 'फन्ने खान'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 14:20 IST

Fanney Khan Teaser Out:टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने 'फन्ने खां' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिखे। 

Open in App

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड के 'झक्कास' अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खान' का टीज़र रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव भी हैं। टीज़र रिलीज से पहले मेकर्स ने 'फन्ने खां' का दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिखे। फिल्म के डायरेक्टर अतुल मांजरेकर हैं फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होगी।

टीज़र की शुरुआत राजकुमार राव की आवाज से होती है। जिसमें वह  फन्ने खान के बारे में बात कर रहे हैं।  राजकुमार कहते हैं...'फन्ने खान' इस नाम के कई मायने होते हैं, कलाकार, फनकार, सिंगर, जादूगर या फिर कोई कमाल का बेवकूफ जिसके साथ मजा आ जाए उसे कहते हैं फन्ने खान, लेकिन ये कहानी एक ऐसे फन्ने खान की है जिसने इस नाम की कहानी ही बदल दी।

57 सेकंड के इस टीज़र वीडियो में ऐश्वर्या राय का दिलकश चेहरा दिखाई देता है और राजकुमार राव किसी धुन पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। वहीं टीज़र के अंत में अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिख रहे हैं।  

बता दें कि फन्ने खान के जरिये अनिल कपूर और ऐश्वर्या बच्चन 19 साल बाद साथ नज़र आएंगे। इससे पहले दोनों ने सुभाष घई की फिल्म ताल में साथ काम किया था।खबरों की मानें तो ऐश्वर्या इस फिल्म में एक पॉप सिंगर के रोल में नजर आएंगी।

वैसे अभी हाल में अनिल कपूर फिल्म रेस 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।  

टॅग्स :फने खानअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

स्वास्थ्य27000 से अधिक मेडिकल कैंप, 6 करोड़ लोगों का इलाज, मिला सम्मान

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?