लाइव न्यूज़ :

कोरोना पॉजिटिव हैं मशहूर सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम, फैंस को वीडियो के जरिए दी जानकारी

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 5, 2020 17:09 IST

प्रसिद्ध गायक-अभिनेता एसपी बालासुब्रमण्यम ने बुधवार को कहा कि कोरोनो वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले 74 वर्षीय गायक ने फेसबुक पर एक वीडियो संदेश में यह खबर शेयर की।

Open in App
ठळक मुद्दे74 वर्षीय गायक तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों को अपनी आवाज दे चुके हैंफेसबुक पर एक वीडियो बालासुब्रमण्यम ने कहा कि वह दो-तीन दिन से बुखार, सीने में जकड़न और ठंड महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई

कोरोना वायरस के कारण अब देश की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। एक ओर जहां मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं कोरोना पॉजिटिव मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तो कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसी क्रम में मशहूर सिंगर और एक्टर एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने फैंस को खुद इसकी जानकारी वीडियो के जरिए दी। 

तेलुगू, तमिल, कन्नड, हिंदी और मलयालम फिल्मों में अपनी आवाज देने वाले 74 वर्षीय गायक ने फेसबुक पर एक वीडियो बालासुब्रमण्यम ने कहा कि वह दो-तीन दिन से बुखार, सीने में जकड़न और ठंड महसूस कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने कोविड-19 की जांच करवाई। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना वायरस के हल्के लक्षण हैं। उन्होंने कहा, 'डॉक्टरों ने मुझे घर में पृथक रह कर कुछ दवाएं लेने के लिए कहा है।'

साल  1966 में तेलुगू फिल्म 'श्री श्री श्री मर्यादा रामन्ना' से अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत के बाद से बालासुब्रमण्यम ने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं और 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए हैं। बता दें, कोरोना वायरस ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हालांकि, अब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिसके बाद वो अब अपने घर पर ही क्वारंटाइन में रह रहे हैं। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :कोरोना वायरसअमिताभ बच्चन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

क्रिकेटVIDEO: हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को अमिताभ बच्चन से मिलवाया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्कीनाना से मिली प्रेरणा, 'इक्कीस' के लिए अगस्त्य नंदा ने देखी अमिताभ बच्चन की 'मेजर साब'

बॉलीवुड चुस्कीDharmendra Death News: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे?, अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट में लिखा, धरम जी महानता के प्रतीक थे...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस